BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

Basant Ratre
Last updated: July 30, 2026 8:30 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
Screenshot 20260730 202323
SHARE

पंडरिया।पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं व जनआकाँक्षाओं को पूरा करने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। पंडरिया नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए विधायक श्रीमती भावना बोहरा के सतत प्रयासों से पंडरिया नगर में 1 करोड़ 99 लाख 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

पंडरिया में एक ऐसे आधुनिक सभागार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जहाँ शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से आयोजित किए जा सकें। अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस स्वीकृति के साथ यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि पंडरिया को यह महत्वपूर्ण विकास कार्य प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण सौगात से नगर सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है और नागरिकों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। इस सौगात के लिए विधायक भावना बोहरा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी का आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम परिसर के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं, कलाकारों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं को एक आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त मंच उपलब्ध होगा। यहाँ शैक्षणिक सेमिनार, प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग, प्रशिक्षण कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, साहित्यिक आयोजन, सम्मान समारोह, संगोष्ठियाँ, सरकारी योजनाओं के जनजागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक बैठकें एक ही स्थान पर सुचारु रूप से आयोजित की जा सकेंगी। हमारी प्राथमिकता पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षा, अधोसंरचना, स्वास्थ्य, युवाओं और सामाजिक विकास को नई गति देना है। उन्होंने कहा कि यह ऑडिटोरियम केवल एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का केंद्र बनेगा। यहाँ से विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी क्षमता निखारने का बेहतर मंच मिलेगा तथा पंडरिया की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सशक्त होगी।

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के साथ अब आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात भी क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा संकल्प है और भविष्य में भी पंडरिया के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा। विगत वर्षों में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य हो रहें हैं जिसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं और कुछ कार्य प्रगतिरत हैं। पंडरिया नगर में भी जनता की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाल पुल निर्माण, पंडरिया बाईपास, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article Screenshot 20260730 163900 पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन
Next Article IMG 20260731 WA0032 scaled एनएमएल तलईपल्ली का बड़ा कदम: विक्रेताओं और ग्राहकों के साथ सीधे संवाद से बढ़ेगी पारदर्शिता 50 से अधिक विक्रेताओं ने रखीं अपनी बातें, बिल भुगतान से लेकर कोयला विक्रय तक अहम मुद्दों पर हुई खुली चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
कवर्धा September 16, 2026
हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
कवर्धा September 15, 2026
असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी का झांसा देकर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा September 15, 2026
1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d