BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Basant Ratre
Last updated: April 11, 2026 8:23 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
IMG 20260411 WA0009
SHARE

मलकछरा से गुढ़ा के मध्य 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से निर्मित होगा वृहद् पुल, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

गाँव चलो-घर चलो अभियान के तहत विधायक भावना बोहरा ने किया जनसंपर्क, मलकछरा से गुढ़ा के मध्य 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले पुल का किया भूमिपूजन

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास कार्यों को गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से आज जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। मलकछरा से गुढ़ा के मध्य 45 मीटर वृहद् पुल निर्माण का आज विधायक भावना बोहरा ने भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। 1 करोड़ 97 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इस पुल से मलकछरा और गुढ़ा सहित आस-पास के अनेक गाँव को बेहतर कनेक्टिविटी और बारहमासी सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। बारिश के मौसम में सड़क बंद होने की समस्या से निदान मिलेगा वहीं सुरक्षित आवागमन से क्षेत्रवासियों को अन्य गाँव तक पहुँच आसान होगा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और जनसुविधाओं के लिए उनके प्रयासों से पंडरिया विधानसभा में निरंतर विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को गति मिल रही है। इस पुल निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह देखने को मिला और भूमिपूजन समारोह में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक भावना बोहरा और छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित कियायह पुल लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि बरसात के दिनों में आवागमन की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे ग्रामीणों को अब इस पुल निर्माण कार्य से बड़ी राहत मिलेगी। यह पुल न केवल ग्राम गुड़ा, मलाकछरा और आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच को भी सुलभ बनाएगा। यह पुल क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज हमारी सरकार ने प्राथमिकता देते हुए पूरा करने का संकल्प लिया है। पंडरिया में निरंतर विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी है। सड़क, पुल, भवन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। यह पुल भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देगा। इस सौगात के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती हूँ।

भावना बोहरा ने बताया कि यह परियोजना न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि सरकार की जनहितैषी नीतियों और संकल्प का सशक्त उदाहरण भी है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर लगातार बदल रही है और जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और पीएम जनमन योजना के तहत पंडरिया विधानसभा में आदिवासी व वनांचल क्षेत्र में विकास व अधोसंरचना निर्माण निरंतर जारी है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से लगभग 100 किलोमीटर से अधिक के पक्के सड़कों का निर्माण, 3500 से अधिक पीएम आवास के तहत पक्के आवास का निर्माण, विद्युत् विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच, नलजल योजना के माध्यम से घर-घर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई हैं। वहीं डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया विधानसभा अंतर्गत लगभग 1000 करोड़ के अधोसंरचना एवं विकास कार्य हो रहें हैं, जिसमें 500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, 300 करोड़ से अधिक के सिंचाई परियोजना, पेयजल योजना के लिए 78 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, 35 हजार से अधिक पीएम आवास जैसे अभूतपूर्व कार्य हो रहें हैं जिससे जन-जन के जीवन में समृद्धि आई है और पंडरिया विधानसभा निरन्तर विकास कर रहा है।

इस दौरान भावना बोहरा भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम दुल्लापुर में आयोजित गाँव चलो अभियान में शामिल हुईं और जन संपर्क कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की और लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और ‘विकसित भारत निर्माण’ में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम बनेगा। सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260411 WA0058 जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: मरीजों के बीच खुशियां बांटकर मनाया गया प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का जन्मदिन
Next Article IMG 20260411 WA0024 scaled 39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026
file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d