BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

Basant Ratre
Last updated: April 11, 2026 9:44 pm
Basant Ratre 113 Views
Share
6 Min Read
IMG 20260411 WA0024 scaled
SHARE

पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 39.38 करोड़ से अधिक के सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन

17 गाँव के हजारों किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, 39.38 करोड़ से अधिक की लागत से सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन

पंडरिया। किसानों की सुविधा के लिए संवेदनशील पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिली है। सुतियापाट जलाशय परियोजना के आज भूमिपूजन से विधानसभा क्षेत्र के 17 गाँव के किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई और उनके खेतों तक सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए इस परियोजना को लेकर किसानों और क्षेत्रवासियों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। 39 करोड़ 38 लाख 86 हजार रुपए की लागत से सुतियापाट जलाशय मध्यम सिंचाई परियोजना के बायीं तट मुख्य नहर का विस्तारीकरण तथा माइनर नहरों के निर्माण कार्य से पंडरिया विधानसभा के 17 गाँव जिसमें ग्राम बाजगुड़ा, खैरबना, दैहानडीह, पटपर, डोंगरिया, जमुनिया, रणजीतपुर, रणवीरपुर, सिंगारपुर, नवघटा, बीरेंद्रनगर, सुकतरा, रेंगाटोला, सिंघनगढ़, डुमरिया, दलसाटोला एवं नवापारा सहित आस-पास के हजारों गाँव के किसानों और 2916 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई हेतु पर्याप्त जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। भूमिपूजन के अवसर पर हजारों की संख्या में लाभान्वित ग्राम व आस-पास के किसानों ने समारोह में पहुंचकर विधायक भावना बोहरा एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि वर्ष 2020 व उससे पहले तक, हमने इस नहर के लिए लगातार संघर्ष किया है। रणवीरपुर से सहसपुर तक हमने ट्रैक्टर, बैलगाड़ी और पैदल यात्रा की जिसमें क्षेत्र के किसान भाई-बहन और किसान संघ भी इस आंदोलन में मजबूती से साथ खड़ा रहा। आज उसी मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है कि सुतियापाठ, बड़ौदा, पड़कीपार, बाकेला, रेंगाबोड़ और अगर जैसे क्षेत्रों में 300 करोड़ रुपए से अधिक की सिंचाई योजनाओं को स्वीकृति मिली है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन योजनाओं को गति मिली और आज सभी जगह काम प्रारंभ हो चुका है। मेरे राजनीतिक जीवन में सुतियापाठ का यह संघर्ष इसलिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि मैंने यहीं से अपने पहले राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत की थी। मुझे गर्व है कि आप सभी के सहयोग और विश्वास से हम इस कार्य को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में सफल हुए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों किसान भाई-बहनों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी जिसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त करती हूँ। यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोज़गार सृजन एवं पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। लंबे समय से लंबित सिंचाई समस्या का समाधान कर यह योजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि आगे कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रगति पर हैं जिससे आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को उसका लाभ मिलेगा। यह केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों के भविष्य, गाँवों की खुशहाली और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति की मजबूत नींव है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संचय की क्षमता कई गुना बढ़ेगी, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी जिससे उत्पादन एवं उनकी आय में वृद्धि होगी। इससे जल संकट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और क्षेत्र के किसानों को बारहमासी जल स्रोतों का लाभ प्राप्त होगा। निश्चित ही यह परियोजनाएं पंडरिया विधानसभा को कृषि के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।

भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए बकेला के पास हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फिडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य, नहरों का रिमाडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, महीडबरा जलाशय शीर्ष कार्य, नहर कार्य संरचनाओं का जीर्णोद्धार कार्य, आगर नदी पर ग्राम छीरपानी के पास एनीकट निर्माण और ग्राम अमनिया के कन्हैया नाला में एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य एवं उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति हेतु 78 करोड़ से अधिक की लागत से समूह जलप्रदाय योजना अंतर्गत सुतियापाट जलाशय सतही स्त्रोत से 54 गांवो में जल आपूर्ति हेतु रणवीर से मरका तक पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य को भी स्वीकृति मिली है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जिस तत्परता से डबल इंजन भाजपा सरकार मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। किसानों के हित को सर्वोपरि रखकर उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बना रही है वह विकसित भारत का सशक्त प्रमाण है। आज पंडरिया विधानसभा के किसान भाई-बहनों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, जिला व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260411 WA0009 पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 1.97 करोड़ रु. से अधिक की लागत से मलकछरा से गुढ़ा के मध्य बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Next Article c8491945b80544eeb1d2580637671b39 🩸 मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म 🩸
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

3 11
शिक्षा का अर्थ सिर्फ डिग्री नहीं, समाज के लिए जीने का संकल्प: राज्यपाल रमेन डेकाओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 84 मेधावी छात्र हुए सम्मानित
Blog August 1, 2026
IMG 20260801 133346
घरघोड़ा के AK Cinemas में छत्तीसगढ़ी फिल्म “जान लेबे का” की धमाकेदार एंट्री, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
Blog August 1, 2026
Screenshot 08 01 2026 09.40
कबीरधाम जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
Blog August 1, 2026
New Doc 08 01 2026 08.46
प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हाथों में चप्पल लेकर कीचड़ भरे रास्ते से पैदल स्कूल जाने को मजबूर
Blog August 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?