BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: युक्तियुक्तकरण के विरोध में पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने घेरा ब्लॉक शिक्षा आफिस
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

युक्तियुक्तकरण के विरोध में पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने घेरा ब्लॉक शिक्षा आफिस

Basant Ratre
Last updated: June 11, 2025 7:17 am
Basant Ratre
Share
4 Min Read
Screenshot 2025 06 11 07 12 37 86
SHARE

पंडरिया:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में साय सरकार के फैसले के विरोध में चरण बद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है इसी तारतम्य में सोमवार को पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में मंडी चौक में सर्वप्रथम नक्सली वारदात में शहीद हुए एएसपी राव को दो मिनट मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित कर सभा की शुरुवात की गई एवं धरना प्रदर्शन कर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के कार्यलय का घेराव किया गया । जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए । प्रदेश की साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली । सभी ने एक स्वर से युक्तियुक्तकरण का विरोध किया ।
धरना प्रदर्शन में मुख्य प्रवक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि भाजपा शिक्षा में भी भगवाकरण करने जा रही है । सरकारी स्कूल बंद करके आरएसएस की संस्था सरस्वती शिशु मंदिर को फायदा पहुचाने के लिए साय सरकार युक्तियुक्तकरण फार्मूला ले कर आई है । हम सब मिलकर 2028 में ये सरकार को उखाड़ फेकेंगे ।
पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि युक्तियुक्तकरण से प्रदेश के 10 हजार स्कूल बंद हो जाएंगे ,शिक्षकों का पद खत्म हो जाएगा । ये सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि डेढ़ साल में साय सरकार सभी वर्गों के साथ छलावा कर रही है । प्रदेश में शालाएं बन्द करके मधु शालाएं खोल रही है । प्रदेश के युवाओं को नौकरी न दे करके हांथो में शराब की बोतल दे रही है । सुशासन तिहार के नाम से सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर रही है । आज हर वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है । छोटे छोटे बच्चों का भविष्य खराब नही होने देंगे । कांग्रेस की लड़ाई सरकार के खिलाफ लगातार जारी रहेगी ।
युवा नेता मनीष शर्मा ने कहा कि अगर युक्तियुक्तकरण का फ़ैसला वापस नही लिया गया तो इसके सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ी जाएगी । 57000 शिक्षकों का भर्ती का वादा करने वाली सरकार 10 हजार से अधिक स्कूल बंद कर रही है ।
युवा नेता आनंद सिंह ने कहा कि युक्तियुक्तकरण से सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार अपनी आर्थिक स्थिति सुधारना चाहती है जबकि 10400 से अधिक स्कूलों के बंद होने से बच्चों की शिक्षा पर सबसे गहरा असर पड़ेगा ।

किसान नेता रवि चंद्रवंशी ने कहां की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार स्कूल बंद कर दारू की दुकान खोल रही है जो की बहुत ही निंदनीय है युक्तियुक्त करण योजना विष्णुदेव साय सरकार की सबसे निम्न स्तर की सोच का नतीजा है ।
सभा को जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा चंद्राकर, योगेश्वर चंद्राकर,घनश्याम साहू ,रवि मानिकपुरी,ललित धुर्वे,संजू तिवारी ने सम्बोधित किया ।
सभा के पश्चात रैली के शक्ल में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता साय सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक शिक्षा ऑफिस का घेराव किया जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थी । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया व अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राधेलाल भास्कर,खोवाराम भास्कर,महिला ब्लॉक अध्यक्ष शारदा सोनवानी,चंद्रभान टन्डन,प्रहलाद निर्मलकर,अंगद शिव,राजकिरण ठाकुर,सुजीत कुम्भकार,दिलीप चंद्रवंशी, मुकेश सँवरा,सुनील ठाकुर,नानुकलाल गढेवाल, तिरिथ साकत,मनोज राजपूत,शुभाष पूरी गोस्वामी, सुजीत गायकवाड़,शिव गायकवाड़,त्रिलोकचंद निर्मलकर,आशीष गुप्ता,वैभव ठाकुर,सुजल ठाकुर,आशीष साहू,सुसेन चंद्रवशी,सतीश कोठारी,कन्हैया रजक,विमल साहू,प्रिंस प्रताप सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम: सूरजपुर में शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण सफल
Next Article मेरे लोकसभा क्षेत्र के पहले सरपंच संघ के कार्यक्रम में आने के सौभाग्य प्राप्त हुआ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d