BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सतनामी समाज के विरुद्ध कथावाचक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश — समाज ने थाना व SDM को ज्ञापन सौंप कर की कड़ी कार्रवाई की मांग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सतनामी समाज के विरुद्ध कथावाचक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश — समाज ने थाना व SDM को ज्ञापन सौंप कर की कड़ी कार्रवाई की मांग

Basant Ratre
Last updated: November 14, 2025 9:22 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20251114 WA0041
SHARE

घरघोड़ा, रायगढ़।
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ घरघोड़ा द्वारा आज दो चरणों में — थाना प्रभारी घरघोड़ा एवं SDM घरघोड़ा — दोनों को अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर कथावाचक आशुतोष चैतन्य द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

1001025169

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम लटियापारा के पेंड्रीपारा रोड, टोलाटोला के पास आयोजित दिव्य सात दिवसीय सत्संग कार्यक्रम के दौरान कथावाचक द्वारा श्री सतनामी समाज पर अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया गया, जिससे समाजजनों की भावनाएँ आहत हुई हैं।
कार्यक्रम का आयोजन एक निजी निवास स्थान में किया गया था, जहाँ कथावाचक के वक्तव्य से उपस्थित समुदाय में तीव्र असंतोष व्याप्त हो गया।

1001025171

प्रतिनिधियों ने कहा कि सतनामी समाज एक स्वाभिमानी, शांतिप्रिय एवं समानता के मार्ग पर चलने वाला समाज है। फिर भी कथावाचक द्वारा बार-बार सतनामी समाज एवं गुरु घासीदास बाबा के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ की जा रही हैं, जो अत्यंत निंदनीय है और किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं।

1001025172

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है आशुतोष चैतन्य द्वारा सतनामी समाज व संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद से समाज में गहरी नाराज़गी है। ऐसी टिप्पणियाँ न केवल समाज को आहत करती हैं बल्कि सामाजिक सौहार्द भी बिगाड़ती हैं।

समाज ने माँग की है कि—

कथावाचक आशुतोष चैतन्य के विरुद्ध तत्काल प्रकरण दर्ज किया जाए,

उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए,

तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष जनेश्वर कुर्रे ने तीखे शब्दों में कहा कि सतनामी समाज हमेशा से स्वाभिमान, शांति और समानता की राह पर चलता आया है। इसके बावजूद कथावाचक द्वारा सतनामी समाज और संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा पर की जा रही अभद्र टिप्पणियाँ अत्यंत शर्मनाक हैं, इससे पहले भी आदेश सोनी द्वारा टिप्पणी विजय राजपूत के द्वारा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास को अपमानित किया गया आखिर समाज को हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा है। समाज ऐसे अपमान को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा और उचित कार्रवाई होने तक अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251114 WA0004 एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक : भावना बोहरा
Next Article IMG20251113115926 scaled घरघोड़ा— बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता परेशान, बिना रीडिंग भेजे जा रहे भारी-भरकम बिल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026
file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d