BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक : भावना बोहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एनडीए की ऐतिहासिक जीत,बिहार की प्रगति के लिए जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक : भावना बोहरा

Basant Ratre
Last updated: November 14, 2025 5:10 pm
Basant Ratre 85 Views
Share
5 Min Read
IMG 20251114 WA0004
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए फिर एक बार एनडीए सरकार के अपने नारे को सिद्धि तक पहुंचाने में कामयाब हुई है। भारतीय जनता पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टियों ने चुनाव में एक तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की है वहीं महागठबंधन को एक बार फिर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा और एनडीए गठबंधन को मिली इस ऐतिहासिक जीत पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की जनता ने एक बार फिर अपने जनादेश से यह सिद्ध कर दिया है कि वह विकास, स्थिरता और सर्वसमावेशी प्रगति के मार्ग पर अटूट विश्वास रखती है। यह परिणाम सिर्फ़ चुनावी जीत नहीं, यह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, उनकी गारंटी, और उभरते हुए नये बिहार के भविष्य में जन-जन का अटूट विश्वास है। इस विश्वास के लिए बिहार की जनता का कोटि-कोटि आभार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए गठबंधन को मिली इस ऐतिहासिक जीत के लिए एनडीए के सभी विजयी प्रत्याशी, समर्पित कार्यकर्ताओं को भी हार्दिक बधाई। आपकी मेहनत, आपका समर्पण और आपकी प्रतिबद्धता ही इस ऐतिहासिक विजय की असली शक्ति है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार पुनः बिहार के विकास, महिला के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने सहित प्रदेश में विकास व अधोसंरचना निर्माण को गति देने के लिए सुशासन की सरकार चुना है। विपक्षी पार्टियों ने कई भ्रम फैलाये, चुनाव में जितने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की माताजी का अपमान किया, कई झूठे वादे लेकर जनता के बीच गए लेकिन जनता सब जानती है कि ये सिर्फ विपक्षियों के चुनावी वादें हैं जो जमीनी हकीकत पर नहीं उतरते। पर मोदी जी की गारंटी मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी होती है, वो जो कहते हैं उसे जरुर पूरा करते हैं। बिहार की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 10000 रुपए की आर्थिक सहायता दी। मोदी जी द्वारा बिहार के लिए विशेष पैकेज मिलने से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहें हैं, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है, इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति आई है, उर्जा और सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हुआ है, हवाई कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि बिहार की जनता इन सभी परिवर्तन से भली भांति परिचित है, उन्होंने प्रधानमंत्री जी और एनडीए सरकार की घोषणाओं और योजनाओं को जमीनी हकीकत में पूरा होते देखा है। इन्हीं परिवर्तनकारी नीतियों से एक बार पुनः एनडीए गठबन्धन बिहार में ऐतिहासिक जीत जरुर दर्ज करेगी। मुझे ख़ुशी है कि जीत का मुझे भी माध्यम बनने का केन्द्रीय नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी व छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने सोनपुर विधानसभा प्रभारी के रूप में मुझे जिम्मेदारी दी और आज वहां से भी भाजपा प्रत्याशी श्री विनय कुमार सिंह जी ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है मैं उन्हें व सोनपुर विधानसभा के समस्त कर्मठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूँ साथ ही सोनपुर विधानसभा की जनता जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मुझे अपने परिवार के सदस्य की भांति स्नेह और समर्थन दिया मैं उनके इस विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में बिहार की जनता से किये हर एक वादों को सुशासन और विकास की पहचान एनडीए सरकार अक्षरशः पूरा करते हुए बिहार की महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और एक नए,आत्मनिर्भर व विकसित बिहार को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251113 WA0058 यूनिटी मार्च में बड़ा सियासी सरप्राइज, रजनीकांत बीजेपी में शामिल**टूटी कांग्रेस की यूनिटी ? फायरब्रांड युवा नेता ने थामा कमल**यूनिटी मार्च बना राजनीति का रणक्षेत्र, कांग्रेस को करारा झटका
Next Article IMG 20251114 WA0041 सतनामी समाज के विरुद्ध कथावाचक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोश — समाज ने थाना व SDM को ज्ञापन सौंप कर की कड़ी कार्रवाई की मांग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?