BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राष्ट्रीय संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर और छात्रावास में न्यायाधीश शिविर का आयोजन @न्यायधीश अय्यर और साहू रहे मुख्य अतिथि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राष्ट्रीय संविधान दिवस पर न्यायालय परिसर और छात्रावास में न्यायाधीश शिविर का आयोजन @न्यायधीश अय्यर और साहू रहे मुख्य अतिथि

Basant Ratre
Last updated: November 25, 2024 8:28 pm
Basant Ratre 154 Views
Share
3 Min Read
IMG 20241125 WA0028
SHARE

घरघोड़ा::प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ, जितेन्द्र कुमार जैन तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अभिषेक शर्मा जी के नेतृत्व में न्यायाधीश काम्या अय्यर द्वारा 26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर घरघोड़ा और न्यायाधीश चंद्र कला साहू ने छात्रावास में शिविर आयोजित किया गया। न्यायाधीश काम्या अय्यर ने न्यायालय आये आगंतुको को संविधान में प्रदत्त निशुल्क विधिक

IMG 20241125 WA0029

सेवाओं की जानकारी दी। नयायाधीश काम्या अय्यर जी ने आमजनों को नेशनल विधिक सेवा प्राधिकरण के टोलफ्री न० 15100 के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त नालसा के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करना और विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना मुख्य उद्देश्य था। इसी तारतम्य में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 भारतीय संसद द्वारा पारित किया गया जिसका उद्देश्य भारत के सभी नागरिको को निशुल्क और सक्षम कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। यह अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 39 ए को लागू करने के लिए बनाया गया था, जो सभी नागरिको को निःशुल्क विधिक सेवाओं की गैरंटी देता है। इस मौके पर न्यायालय स्टाफ, पी.एल.व्ही. व आरक्षकगण उपस्थित रहे । वहीं न्यायाधीश चंद्रकला देवी साहू के मुख्य आतिथ्य में 26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस पर प्री एवं पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायाधीश चंद्रकला देवी साहू द्वारा सर्वप्रथम छात्राओं को संविधान दिवस के महत्व पर जानकारी देते हुए यह बताई गई कि भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रति वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। न्यायाधीश श्रीमती साहू अपने उदबोधन में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट एवं जनोपयोगी विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी दी गई। संविधान में दिये गये मौलिक अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुये मूल कर्तव्य एवं नीति निर्देशक तत्वों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई, सभा में उपस्थित छात्राओं से संविधान दिवस के महत्ता के संबंध में चर्चा की गई और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर चर्चा में भाग लिया और संविधान के संबंध में अपने प्रश्न एवं जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती कौशल्या भगत, छात्रावास स्टाफ एवं समस्त छात्राए, थाना घरघोड़ा आरक्षकगण, न्यायालयीन स्टाफ, एवं पी.एल.वी. उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article Screenshot 2024 11 25 19 51 51 68 आगामी नगरीय चुनाव की तैय्यारी जोरों पर पंडरिया भाजपा मण्डल का हुआ विस्तार
Next Article रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नव दम्पत्तियों को उपहार प्रदान कर शादी की बधाई दी.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260806 WA0026
वार्ड क्रमांक 5 अब रोशनी से जगमग: पार्षद अनिल लकड़ा की पहल पर सभी बिजली खंभों में लगी स्ट्रीट लाइट
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026
IMG 20260805 WA0059
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों के सपनों को मिली नई उड़ान, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ August 6, 2026
रायगढ़ की अनमोल गौतम बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स*        *गर्भ में ही खोया पिता का साया, माँ ने दी हौसलों की उड़ान
Blog August 5, 2026
IMG 20260805 212026
गर्भ में ही पिता का साया छूटा, माँ ने नहीं टूटने दिए हौसले… आज रायगढ़ की अनमोल बनीं असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स
रायगढ़ खेल August 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?