BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : शासन को नई दिशा-बस्तर संभाग में आईगॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : शासन को नई दिशा-बस्तर संभाग में आईगॉट कर्मयोगी प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

Basant Ratre
Last updated: February 20, 2026 4:18 pm
Basant Ratre 59 Views
Share
4 Min Read
SHARE

डिजिटल प्रशासन एवं सुशासन की ओर तेज कदम

जगदलपुर, 20 फरवरी 2026

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट कर्मयोगी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला की अध्यक्षता कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह द्वारा की गई। राज्य स्तर से विशेष मार्गदर्शन हेतु अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं नोडल अधिकारी आईगॉट कर्मयोगी अंजू सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यशाला में कलेक्टर बस्तर श्री आकाश छिकारा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन सहित जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।

पंचम सोपान पूर्ण-राज्यव्यापी क्षमता निर्माण का नया अध्याय प्रारंभ बस्तर संभाग में आयोजित यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के पाँचों संभागों में संचालित श्रृंखला का पंचम एवं समापन सोपान रहा। इसके साथ ही राज्य स्तर पर संभागीय प्रशिक्षण चरण पूर्ण हुआ तथा अब यह पहल जिला स्तर पर संरचित एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन के अगले चरण में प्रवेश कर रही है।

संभागीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त मार्गदर्शन, मॉड्यूल संरचना एवं क्रियान्वयन रणनीति को आधार बनाकर अब प्रत्येक जिले में कलेक्टर के नेतृत्व में चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईगॉट प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने, भूमिका-आधारित एवं विभागीय पाठ्यक्रमों का चयन करने, उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रत्येक कोर्स पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

यह चरण केवल प्रशिक्षण का विस्तार नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्य संस्कृति में स्थायी परिवर्तन की दिशा में एक ठोस कदम है।

राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक अधिकारी को निरंतर अधिगम से जोड़ना, डिजिटल दक्षता को संस्थागत स्वरूप देना तथा परिणामोन्मुख एवं नागरिक-केंद्रित प्रशासन की आधारशिला को और सुदृढ़ करना है।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय आईगॉट प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य पंजीकरण, भूमिका-आधारित एवं विभागीय कोर्स का चयन, कोर्स की समयबद्ध पूर्णता एवं सर्टिफिकेट प्राप्ति, प्रगति मॉनिटरिंग एवं निरंतर अधिगम और प्रशासनिक कार्यकुशलता एवं पारदर्शिता में सुधार रहे हैं।

यह पहल मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्री विकास शील के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य स्तर पर प्रभावी रूप से संचालित हो रही है। वहीं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री अविनाश चंपावत द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप मिशन कर्मयोगी का सुदृढ़ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने इसे प्रशासनिक संस्कृति में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम निरूपित करते हुए कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र में यह प्रशिक्षण प्रशासन के कार्यों एवं विकास कार्यों को नई गति देगा। वहीं कलेक्टर बस्तर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि समय के साथ स्वयं को अपडेट करना जरूरी है यह क्षमता विकास के साथ दायित्व निर्वहन में सहायक साबित होती है। उन्होंने प्रशिक्षण सह कार्यशाला में शामिल सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर ढंग से सीखने-समझने कहा।

यह प्रशिक्षण अधिकारियों में डिजिटल अधिगम की भावना को सशक्त करेगा, उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि करेगा तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति प्रदान करेगा। मिशन कर्मयोगी की भावना के अनुरूप प्रशासन को अधिक उत्तरदायी, नागरिक-केंद्रित एवं परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : बिहान समूह की अनूठी पहल : प्राकृतिक हर्बल गुलाल से सुरक्षित और रंगीन होगी होली त्यौहार
Next Article महासमुंद : महासमुंद जिले में नई गाइडलाइन जारी, 20 फरवरी से लागू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000254c8207908300e83348e770
रायगढ़ में अब किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य बिना वेरिफिकेशन मकान किराये पर दिया तो होगी कार्रवाई, कलेक्टर के सख्त आदेश से मकान मालिकों में हलचल
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0003
NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,
Blog July 25, 2026
IMG 20260725 WA0022
कोरेक्स के सहारे ‘नशे का कारोबार’, लेकिन सरिया पुलिस ने बिगाड़ दिया पूरा हिसाब!103 बोतल कोरेक्स, कार-बाइक और मोबाइल जब्त, तीन तस्कर पहुंचे सलाखों के पीछे
Blog July 25, 2026
IMG 20260724 WA0020
46 बेटियों को मिली उड़ान: रायकेरा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में साइकिल वितरण, खुशी से खिले छात्राओं के चेहरे
Blog July 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?