BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नारायणपुर : कलेक्टर ने किया कोहकामेटा और किहकाड़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और आश्रम छात्रावासो का औचक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नारायणपुर : कलेक्टर ने किया कोहकामेटा और किहकाड़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और आश्रम छात्रावासो का औचक निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: March 21, 2025 5:58 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

कोहकामेटा में निर्माणाधीन दो सौ सीटर कन्या आश्रम को समय सीमा में पूर्ण कराने के दिए निर्देशनारायणपुर, 21 मार्च 2025कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने अबूझमाड़ क्षेत्र के कोहकामेटा और किहकाड़ के आश्रम छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर, निर्माणाधीन दो सौ सीटर कन्या आश्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए कोहकामेटा स्थित बालक छात्रावास, स्वामी आत्मानद उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों से शिक्षा की गुणवत्ता संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ममगाईं ने पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास के साफ-सफाई विद्यार्थियों को दिए जाने वाली भोजन, नास्ता और लाईट पंखे, शुद्ध पेयजल और शौचालय की साफ-सफाई संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास के बच्चों से जानकारी लेते हुए शुद्ध पेयजल भोजन साग सब्जी संबंधी जानकारी लेते हुए छात्रावास अधीक्षक को सभी व्यवस्था समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कोहकामेटा के शासकीय स्वामी आत्मानद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि बेहतर पढ़ाई कर जिला स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूल के प्रचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूल की साफ-सफाई बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण करते हुए मरीजों को प्रतिदिन दिए जाने वाली दवाईयों और संस्थागत प्रसव संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कोहकामेटा में निर्माणाधीन दो सौ सीटर कन्या आश्रम का जायजा लेते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ममगाईं एवं जिला पंचायत सीईओ खलखो के द्वारा कोहकामेटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं, बिजली, पानी, औसतन वाले मरीजों की जानकारी लेते हुए विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने मेडिकल स्टाफ को अनिवार्य रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए मरीजों को समय पर दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कोहकामेटा के निरीक्षण पश्चात् कलेक्टर ने किहकाड़ के बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रहने वाले बच्चों की जानाकरी लेते हुए शौचालय, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। आश्रम में मौजूद बच्चों से बातचीत करते हुए समस्या संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने उनकी समस्याओं के समाधान करने लिए तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभयजीत मण्डावी, तहसीलदार चिराग रामटेके मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : चयन परीक्षा 30 मार्च को
Next Article नारायणपुर : मृतक के परिजनों के लिए चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 0000000053c08207b368b9475db82098
घरघोड़ा में गूंजेगी जनजातीय संस्कृति की स्वर-लहरियां, 28 नवंबर से तीन दिवसीय संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव का आगाज
घरघोडा़ रायगढ़ November 27, 2026
IMG 20261126 WA0038
नशे के सौदागरों की उम्मीदों पर घरघोड़ा पुलिस का ‘आघात’, ग्राहक तलाशते दो सप्लायर गिरफ्तार! ढोरम बाईपास तिराहे पर बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी, पुलिस ने 26 शीशी प्रतिबंधित ONEREX सिरप के साथ दबोचा
घरघोडा़ रायगढ़ November 26, 2026
IMG 20261126 WA0008
30 नवंबर को बजेगा GAME OVER का सायरन! बजाज के बंपर ऑफर्स का आखिरी मौका, अभी नहीं तो कभी नहीं THE LAST CHANCE! गोल्ड गिफ्ट से लेकर महाबचत तक… श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में ऑफर्स का फाइनल धमाका!
घरघोडा़ रायगढ़ November 26, 2026
IMG 20261125 WA0061
पहले दिन क्रिकेट का रोमांच, चार मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दमखम पुलिस, CSPGCL, शिक्षा और वन विभाग की टीमों ने दर्ज की शानदार जीत; अंतिम ओवरों तक मुकाबलों में बना रहा रोमांच
घरघोडा़ रायगढ़ November 26, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d