आयोजन समिति की ओर से GEPL 2026 के पहले दिन खेले गए चार मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया। आठ-आठ ओवर के इन मुकाबलों में कहीं एक रन से जीत का रोमांच देखने को मिला, तो कहीं टीमों ने बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

मैच-1: पुलिस इलेवन ने एक रन से दर्ज की रोमांचक जीत
पहले मुकाबले में पुलिस इलेवन और हेल्थ इलेवन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पुलिस इलेवन ने 8 ओवर में 52/8 रन बनाए, जिसके जवाब में हेल्थ इलेवन की टीम 51/6 रन ही बना सकी। इस तरह पुलिस इलेवन ने महज एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

मैच-2: CSPGCL इलेवन का शानदार प्रदर्शन
दूसरे मुकाबले में CSPGCL इलेवन ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए CSEB इलेवन को 62 रनों से शिकस्त दी। CSPGCL ने 8 ओवर में 99/3 रन बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए CSEB की टीम 37/4 रन ही बना सकी।
मैच-3: शिक्षा विभाग ने राजस्व विभाग को 43 रनों से हराया
तीसरे मुकाबले में शिक्षा इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 80/4 रन बनाए। जवाब में राजस्व इलेवन की टीम 37/6 रन ही बना सकी। शिक्षा विभाग की टीम ने 43 रनों से शानदार जीत अपने नाम की।

मैच-4: वन विभाग ने पंचायत इलेवन को 9 विकेट से हराया
दिन के चौथे मुकाबले में वन इलेवन और पंचायत इलेवन आमने-सामने रहे। पंचायत इलेवन ने 8 ओवर में 27/9 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वन इलेवन ने मात्र 2 ओवर में 28/1 रन बनाकर 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
खेल भावना और टीमवर्क का दिखा शानदार नजारा
GEPL 2026 के पहले दिन चार मुकाबलों के जरिए कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और मुकाबलों का रोमांच आयोजन को यादगार बना रहा।
आठ-आठ ओवर के तेजतर्रार मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। GEPL 2026 के आगामी मुकाबलों को लेकर भी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है।
GEPL 2026 – खेल के मैदान में जोश, जुनून और एकता का संगम!
