BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ग्राम सुरगी में मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह में हुए शामिल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ग्राम सुरगी में मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह में हुए शामिल.

Basant Ratre
Last updated: April 8, 2025 7:10 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
1744119587 aad9f88b2dd2ccaf3baa
SHARE

मां कर्मा का आशीर्वाद साहू समाज के लिए संबल और ताकत : विधानसभा अध्यक्ष- लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का किया लोकार्पण- शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की- सांसद ने साहू समाज के लिए 5 लाख रूपए प्रदान करने की घोषणा की राजनांदगांव 08 अप्रैल 2025।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी में आयोजित मां कर्मा जयंती एवं लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगभग 10 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित माँ कर्मा भवन का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. रमन सिंह ने शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपए घोषणा की। इस दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, श्री कोमल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मां कर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में भव्य रूप से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया है। रामनवमी का त्यौहार इस बार ऐतिहासिक रहा है। 500 साल बाद भगवान श्री राम जी अयोध्या में अपने आसन में विराजमान हुए। उन्होंने बताया कि मां कर्मा के भक्ति से प्रभावित होकर भगवान श्री कृष्ण स्वयं उनके पास पहुंचकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। मां कर्मा का आशीर्वाद साहू समाज के लिए संबल और ताकत देता है। उन्होंने कहा कि ग्राम सुरगी के आस-पास क्षेत्र में विकास और निर्माण करने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार बनते ही 14 माह के भीतर किसानों से 31 रूपए में धान खरीदी, किसानों को दो वर्ष का बोनस, प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए प्रति माह महतारी वंदन योजना का लाभ और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नया सर्वे के अंतर्गत मापदण्ड के भीतर 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए सर्वे का काम शुरू किया गया है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए हुए रास्ता में समाज चल रहा है। मां कर्मा का भगवान कृष्ण के प्रति अनुराग से भगवान श्री कृष्ण खिचड़ी खाने आए। उन्होंने कहा कि साहू समाज बहुत ही सरल, सहज, धार्मिक, आध्यात्यमिक समाज है। इसी रास्ते में बढ़ते हुए इस समाज के अनेक बड़े-बड़े राजनीतिक या प्रशासनिक पद के साथ अच्छे व्यापारी और कृषक भी है। यह भक्त माता कर्मा के आशीर्वाद से है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने समाज के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम में साहू समाज के परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री जीवन लाल साहू ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री देवकुमारी साहू, राजनांदगांव जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चन्द्राकर, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, श्री कमल किशोर साहू, श्री जीवन लाल साहू, श्री लीलाधर साहू, श्री नवनीत चंद्राकर, श्री डिलेश्वर साहू, श्री मनोज साहू, श्री आनंद साहू, श्री कृष्णा साहू, सरपंच श्री सुग्रीव साहू एवं साहू समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1744119708 05509fec482ed8ba5b95 रायपुर : बंजारा समाज का रहा है समृद्धशाली इतिहास: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
Next Article 1744119401 f1f1200764146d6be8fc 1 राजनांदगांव : कलेक्टर ने सुशासन तिहार के पहले दिन ग्राम पंचायत सुंदरा और सांकरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
spiral null 1790306089724
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: 12 परिवारों के सपनों को मिली सरकारी छत प्रधानमंत्री आवास योजना ने जगाई नई उम्मीद, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d