BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा

Basant Ratre
Last updated: December 27, 2025 9:53 am
Basant Ratre 61 Views
Share
5 Min Read
IMG 20251227 WA0001
SHARE

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के संदेशों ने विश्व में जगाई सामाजिक चेतना, उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है : भावना बोहरा

पंडरिया। आज पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के ग्राम रणवीपुर निज निवास स्थित विधायक कार्यालय में कैबिनेट मंत्री और सतनाम समाज के धर्म गुरु गुरु खुशवंत साहेब जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने समाज के प्रतिनिधि मंडल, सदस्यों, रणवीरपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान गुरु खुशवंत साहेब जी और विधायक भावना बोहरा ग्राम गौरमाटी, डोंगरिया खुर्द, कुआँमालगी और बीजाभाटा में आयोजित गरु प्रकाश पर्व एवं गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह में शामिल हुए और जैतखाम व गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के विचार आज भी समरस समाज का मार्गदर्शन करते हैं। परम् पूज्य बाबा जी के अमूल्य विचार एवं शिक्षाएं जनकल्याण हेतु हमें सदैव प्रेरित करती है। आप सभी बाबा जी के बताये मार्ग का अनुसरण कर आगे बढ़ने का संकल्प लें। गुरु प्रकाश पर्व समस्त मानव समाज के जीवन में वैभव एवं ऐश्वर्य का प्रकाश लेकर आएगा। आज देश–प्रदेश परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के संदेशों को आत्मसात कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने “मनखे-मनखे एक समान” का जो संदेश दिया, वह समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

विधायक भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी एक महान संत और सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के पूरे समाज को समानता का संदेश दिया। ‘मनखे-मनखे एक समान’ का विचार आज भी सामाजिक एकता और मानव मूल्यों की सबसे मजबूत नींव है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गुरु घासीदास बाबा जी के विचारों और सतनाम समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मैं समाज के सदस्यों और खासकर युवाओं से आह्वान करती हूँ कि वे बाबा जी के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका जरुर सुनिश्चित करें। गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे। उनका संपूर्ण जीवन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सत्य, अहिंसा और नैतिकता के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि सतनाम समाज ने भी बाबा जी के विचारों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया है। सर्व समाज के प्रति उनके आदर्शों को आत्मसात करके हमने भी पंडरिया विधानसभा में हर व्यक्ति और समाज को एक साथ लेकर चलने व सेवाओं और सुविधाओं की पहुँच हर व्यक्ति एवं समाज तक हो इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं। छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा हो या निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और हर क्षेत्र व समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के आदर्शों व संदेशों से भी प्रेरणा लेकर हम अपने दायित्वों को निभा रहें हैं जिसमें सतनाम समाज के आप सभी सदस्यों और प्रतिनिधियों का बहुमूल्य सहयोग व अपनत्व हमें लगातार मिल रहा है। आप सभी ने जिस स्नेह और आत्मीयता से स्वागत किया उसके लिए मैं सतनाम समाज के समस्त सदस्यजनों का आबह्र व्यक्त करती हूँ और गरु प्रकाश पर्व कीहार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ। आपसी जनसहयोग से हम पंडरिया विधानसभा को समृद्ध, सशक्त और विकासशील से विकसित बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सतनाम समाज के प्रतिनिधि मंडल, सदस्यगण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251224 WA0004 पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मिली 1.54 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति
Next Article IMG 20251228 WA0005 घरघोड़ा में श्याम भक्ति की बहेगी धारा, 29 दिसंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?