BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मिली 1.54 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मिली 1.54 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति

Basant Ratre
Last updated: December 24, 2025 7:40 pm
Basant Ratre 65 Views
Share
5 Min Read
IMG 20251224 WA0004
SHARE

पंडरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की सेवा एवं सुविधा के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी जा रही है। लगातार जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार तथा पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना निर्माण कार्यों को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वीकृति मिल रही है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण द्वारा पंडरिया विधानसभा में कुल 16 विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु 1 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर जी का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मजबूत अधोसंरचना, सशक्त गांव और आत्मनिर्भर पंडरिया, यही हमारा संकल्प और लक्ष्य है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कुशासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित पंडरिया विधानसभा विगत 2 वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। गांव–गांव में बेहतर सड़कें, सामाजिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम है। किसी भी देश की प्रगति का रास्ता गाँव के विकास से होकर गुजरता है। इसी उद्देश्य से हम ग्रामीण स्तर पर हर गाँव-गाँव और घर-घर सुविधाओं एवं योजनाओं का विस्तार कर रहें हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण महिलाओं और किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारा पंडरिया विधानसभा निरन्तर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। गाँव-गाँव तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य अपना आकर ले रहें और कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग जो वर्षों से लंबित थी वह आज पूरी हो रही है। सिंचाई व्यवस्था और पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए सिंचाई परियोजनाएं जो यहां के किसानों और जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी उन्हें भी स्वीकृति मिली है और कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। नवीन महाविद्यालय की स्थापना, रणवीरपुर और नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना, पीएम जनमन योजना से पक्की सड़कों का निर्माण व पीएम आवास की सौगात राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति, 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन, हरिनाला से बिशेसरा पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के सड़क के फोरलेन एवं चौड़ीकरण के लिए 13 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। ऐसे कई कार्य हैं जो विगत 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा में हो रहें हैं और इस विकास यात्रा को निरंतर गति देने के लिए हम प्रयास कर रहें हैं।

विभिन्न ग्रामों में इन 16 विकास कार्यो को मिली स्वीकृति

ग्राम डोंगरियाकला में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम डेहरी में आदिवासी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण, नगर पांडातराई के वार्ड क्र. 4 गुप्ता मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम गोछिया में रानी अवंती बाई चौक अटल चौक में कांक्रीटीकरण कार्य, ग्राम चरखुराकला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, नगर पांडातराई के वार्ड क्र. 05 में कक्ष निर्माण, ग्राम पैलपार में गणेश निषाद के घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम ज्ञानपुर में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम गौरमाटी में पटवारी भवन के पास सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम छीरपानी में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम दुल्लापुर में सामुदायिक भवन निर्माण और ग्राम गुंझेटा में महामाया प्रांगण के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251224 WA0015 विशेष रिपोर्ट : रसूख की भेंट चढ़ती इंसानियत! सरगुजा में 4 दिव्यांगों समेत 12 सदस्यों ने मांगी ‘इच्छा मृत्यु’…
Next Article IMG 20251227 WA0001 परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?