BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : विकसित भारत की ओर ऐतिहासिक कदम : जनपद पंचायत भरतपुर में ” विकसित भारत–G RAM G Act 2025 ” का राष्ट्रीय शुभारंभ, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : विकसित भारत की ओर ऐतिहासिक कदम : जनपद पंचायत भरतपुर में ” विकसित भारत–G RAM G Act 2025 ” का राष्ट्रीय शुभारंभ, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

Basant Ratre
Last updated: July 2, 2026 4:55 pm
Basant Ratre 5 Views
Share
2 Min Read
SHARE

एमसीबी/02 जुलाई 2026

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जनपद पंचायत भरतपुर के सभागार में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में ” विकसित भारत–G RAM G Act 2025 ” के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी और आत्मनिर्भर गांवों के निर्माण पर व्यापक मंथन हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष मायाप्रताप सिंह ने की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय सिंह राठौर, कार्यक्रम अधिकारी रमणीक कुमार गुप्ता, जनपद सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न आयामों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।

रोजगार सृजन, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक प्रबंधन, ग्रामीण अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए वक्ताओं ने योजनाओं को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने पर विशेष बल दिया।

वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनेंगे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीण समुदाय के बीच बेहतर समन्वय, सक्रिय सहभागिता और जवाबदेही आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से विकास कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार : मंत्री रामविचार नेताम
Next Article एमसीबी : खड़गवां से वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, जॉब कार्डधारी परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

3691801
💥👉हाथियों को पत्थर मारना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Blog July 2, 2026
सांसद , विधायक के माध्यम से कर्मचारी संघ सौंपेगा ज्ञापन
Blog July 2, 2026
रायपुर : कोतबा में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सभी किसानों को मांग के अनुरूप मिल रहा ईंधन
Blog July 2, 2026
एमसीबी : खड़गवां से वीबी जी राम जी योजना का शुभारंभ, जॉब कार्डधारी परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार
Blog July 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?