BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार : मंत्री रामविचार नेताम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : मखाना खेती बनेगी किसानों की नई आय का आधार : मंत्री रामविचार नेताम

Basant Ratre
Last updated: July 2, 2026 4:50 pm
Basant Ratre 5 Views
Share
4 Min Read
SHARE
1782988641 ab68e6f1f5775416fa0e

ग्राम छाती में मखाना उत्पादन का किया निरीक्षण, प्रसंस्करण, विपणन एवं महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर

धमतरी, 02 जुलाई 2026

प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण, आदिम जाति विकास, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन तथा पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान बुधवार को विकासखंड कुरूद के ग्राम छाती में संचालित मखाना खेती का निरीक्षण किया।

जिला प्रशासन तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के समन्वित प्रयासों से विकसित इस नवाचार का अवलोकन करते हुए उन्होंने मखाना उत्पादन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली तथा इसे किसानों, विशेषकर महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक सशक्तता का प्रभावी माध्यम बताया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री नेताम खेत में पहुंचे और मखाना के बीज रोपण, पौधों की वृद्धि, फसल प्रबंधन, फल परिपक्व होने तथा जलाशय से फल निकालकर पारंपरिक विधि से प्रसंस्करण कर तैयार मखाना बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया को बारीकी से देखा।

अधिकारियों ने बताया कि मखाना की फसल सामान्यतः 6 से 8 माह में तैयार होती है, जिसके बाद प्रसंस्करण के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाला मखाना प्राप्त किया जाता है।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि ग्राम छाती में महिला शैलपुत्री एवं नई किरण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगभग 29 एकड़ क्षेत्र में मखाना की सफल खेती की जा रही है।

यह पहल स्थानीय महिलाओं को रोजगार एवं नियमित आय उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र में वैकल्पिक कृषि को भी नई दिशा दे रही है।मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मखाना एक उच्च मूल्य की पोषक एवं बाजार में बढ़ती मांग वाली फसल है, जो किसानों की आय बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं रखती है।

उन्होंने उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग, विपणन तथा महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऐसी नवाचार आधारित खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति दी जा सकती है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में वर्तमान में लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना की खेती की जा रही है।

इसके अलावा नगरी विकासखंड में 100 एकड़ अतिरिक्त क्षेत्र में मखाना उत्पादन का विस्तार करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

किसानों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, जिससे भविष्य में जिले को मखाना उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन किसानों की आय में वृद्धि, फसल विविधीकरण तथा महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कृषि आधारित नवाचारों को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।

मखाना खेती इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे रोजगार सृजन के साथ ग्रामीण आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल, संचालक कृषि श्री राहुल देव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरूद, उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू, उप संचालक पशुपालन श्री मरकाम, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती गीता साहू, सहायक संचालक मछलीपालन श्री कमल कुमार, कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के तहत अंबिकापुर जिले को मिले 34 प्रकरण
Next Article एमसीबी : विकसित भारत की ओर ऐतिहासिक कदम : जनपद पंचायत भरतपुर में ” विकसित भारत–G RAM G Act 2025 ” का राष्ट्रीय शुभारंभ, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260702 171054 scaled
पंडरिया गांधी चौक से हरिनाला तक रोज लग रहा जाम, राहगीरों का सफर बना परेशानी का सबब
Blog July 2, 2026
3691801
💥👉हाथियों को पत्थर मारना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Blog July 2, 2026
सांसद , विधायक के माध्यम से कर्मचारी संघ सौंपेगा ज्ञापन
Blog July 2, 2026
रायपुर : कोतबा में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, सभी किसानों को मांग के अनुरूप मिल रहा ईंधन
Blog July 2, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?