BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार @आरोपी से 257 किलो गांजा, हुंडई कार और मोबाइल जब्त, करीब 58 लाख की संपत्ति बरामद— आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई @थाना प्रभारी घरघोड़ा के साथ गांजा रेड कार्रवाई में साइबर सेल, पूंजीपथरा और यातायात पुलिस की घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार @आरोपी से 257 किलो गांजा, हुंडई कार और मोबाइल जब्त, करीब 58 लाख की संपत्ति बरामद— आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई @थाना प्रभारी घरघोड़ा के साथ गांजा रेड कार्रवाई में साइबर सेल, पूंजीपथरा और यातायात पुलिस की घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता

Basant Ratre
Last updated: October 31, 2025 5:53 pm
Basant Ratre 105 Views
Share
3 Min Read
IMG 20251031 WA0215
SHARE

रायगढ़, 31 अक्टूबर* । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घरघोड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कल देर शाम घरघोड़ा–लैलूंगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस टीम ने एक हुंडई कार में गांजा तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा के रूप में हुई है।

1000847347

कार की तलाशी लेने पर उसमें एक-एक किलो के 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है तथा एक वीवो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये भी जब्त किया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को तस्करी नेटवर्क से संबंधित कई अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

1000847516

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने सीमावर्ती उड़ीसा प्रांत से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में ट्रैफिक डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह को उड़ीसा से कार में गांजा परिवहन की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद सूचना को साइबर सेल और थाना घरघोड़ा तथा पूंजीपथरा पुलिस के साथ साझा कर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू की टीम ने सतर्कता बरतते हुए मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी संतोष दास को गिरफ्तार कर थाना अपराध क्रमांक 287/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले में पुलिस द्वारा तस्करी की श्रृंखला से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन तथा डीएसपी साइबर सेल श्री अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी ट्रैफिक श्री उत्तम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल, प्रदीप तिग्गा, भानु प्रताप चंद्रा, दिनेश सिदार, बसंत तिर्की के साथ थाना पूंजीपथरा, साइबर सेल और यातायात पुलिसकर्मियों में एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र जोशी आरक्षक दिनेश डनसेना और झसपाल शर्मा का विशेष योगदान रहा है। *जप्त संपत्ति*-1. 250 पैकेट गांजा कुल वजन 257.5 किलोग्राम अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये 2. तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार (क्रमांक CG-29-AS-2077) कीमत लगभग 8 लाख रुपये3. एक वीवो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये *कुल-58,10,000 रूपये**आरोपी* – संतोष दास पिता बुधराम दास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चीताबहार थाना दरिमा, जिला सरगुजा

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251031 WA0103 थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने आत्मानंद स्कूल पवनी में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ “Run for Unity” 100 मीटर दौड़ का आयोजन
Next Article IMG 20251101 WA0006 मिरौनी बैराज की लापरवाही से किसान महानदी में बहा, NDRF कर रही सर्च ऑपरेशन @सक्ती जिले के मरघट्टी गांव में दर्दनाक हादसा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026
16 3
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण सहकारी समितियों को बनाया जाएगा बहुउद्देशीय सेवा केंद्र, डिजिटल सेवाओं और आयवर्धक गतिविधियों के विस्तार के निर्देश
रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?