BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : विधायक श्री सिन्हा ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, की-बोर्ड एवं स्मार्ट ईयरफोन प्रदान किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : विधायक श्री सिन्हा ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, की-बोर्ड एवं स्मार्ट ईयरफोन प्रदान किया

Basant Ratre
Last updated: April 29, 2025 6:27 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

दिव्यांगता सफलता में बाधा नहीं : विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद 29 अप्रैल 2025 समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए महासमुंद जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन, की-बोर्ड और स्मार्ट ईयरफोन वितरित किए गए। यह सहायक उपकरण महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा प्रदान किए गए।जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, महासमुंद के तत्वावधान में गत दिवस आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में तीन विद्यार्थियों जिसमें शासकीय हाई स्कूल, लाटादादर, पिथौरा के कक्षा नवमी के छात्र हेमंत भोई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलडीह की कक्षा दसवीं की छात्रा तारा निषाद एवं हाई स्कूल, सिंघोड़ा की कक्षा नवमी की छात्रा खिलेश्वरी मिरी को ये सहायक उपकरण प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगता सफलता में बाधा नहीं है। उन्होंने कहा, “यदि संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी व्यक्ति कठिन परिश्रम से जीवन में ऊँचाइयाँ हासिल कर सकता है। आज अनेक दिव्यांगजन देश-विदेश में उच्च पदों पर कार्यरत होकर समाज को प्रेरणा दे रहे हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।चयनित विद्यार्थियों को स्मार्ट उपकरणों के प्रभावी उपयोग हेतु 24 से 26 अप्रैल तक ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान, निमोरा, रायपुर में विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मोहन राव सावंत, जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1745930558 581c4a62df48025c931c रायपुर : आधुनिक खेती से बढ़ा रमाकांत की आमदनी.
Next Article 1745929061 4b46b2371268fb444d84 जशपुर-सुशासन तिहार में प्रतिमा, वंदना और हेमंती के आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण आवेदकों के शौचालय निर्माण मांगी हुई पूरी हेमंती को मिलेगा अब प्रतिमाह राशन ’मांग पूरा होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261025 173521 scaled
 घरघोड़ा में पूनम क्लॉथ का दीपावली एवं छठ धमाका, कपड़ों की खरीदारी पर जीतें शानदार इनाम!
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026
file 00000000aa748207977b4eb4677c8f70
रायगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश 27 से 29 अक्टूबर तक अतिभारी वर्षा की आशंका, प्रशासन अलर्ट मोड पर; बाढ़ और जलभराव से निपटने की तैयारी तेज
घरघोडा़ रायगढ़ October 25, 2026
IMG 20261023 WA0008
नया रामपुर में वनभूमि पर अतिक्रमण! वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप, VPR कंपनी की डोजर मशीन जब्त
घरघोडा़ रायगढ़ October 24, 2026
सेवा और समर्पण की मिसाल बनी सीता रसोई, पंडरिया ने पूरे किए सफलतापूर्वक एक वर्ष
कबीरधाम October 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d