BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ग्राम पंचायत धमनी में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

ग्राम पंचायत धमनी में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Basant Ratre
Last updated: April 16, 2026 8:12 am
Basant Ratre 119 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260416 WA0019
SHARE

सक्ती – जिले के ग्राम पंचायत धमनी में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

1002752283

ग्राम पंचायत धमनी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम के जनप्रतिनिधि, युवा वर्ग, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में बाबा साहब के चित्र को सुसज्जित स्थापित किया गया था, वहीं सहभागी “जय भीम” के नारों के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सामाजिक और समानता का संदेश दे रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया।

1002752282

शोभायात्रा के समापन के बाद ग्राम पंचायत परिसर में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के उनके संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात केक काटकर बाबा साहब की जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामवासियों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में अनुशासन एवं उत्साह का विशेष समन्वय देखने को मिला।

ग्राम पंचायत धमनी में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और बाबा साहब के विचारों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बना रहा, जिसमें गांव के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article spiral null 1776306362024 💥👉“बाबा साहेब के आदर्श समाज को देते हैं नई दिशा” — सांसद राधेश्याम राठिया
Next Article spiral null 1776307967743 मंगलवार होगा सीधा जनसंवाद: रायगढ़ में शुरू हुआ ‘डिजि मितान’, घर बैठे सुनी जाएगी जनता की बात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260809 WA0038
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
डभरा August 9, 2026
IMG 20260809 WA0013 scaled
इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 9, 2026
सुधार की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए, कल बहुत देर हो सकती है
Blog August 8, 2026
आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश जरूरी : वक्ता
राजधानी August 8, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?