BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरबा : अब शुकवारो बाई को किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरबा : अब शुकवारो बाई को किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत.

Basant Ratre
Last updated: December 20, 2024 7:45 pm
Basant Ratre 118 Views
Share
2 Min Read
1734698479 2b4cc8348f4dcbafaf24
SHARE

अपनी जरूरतों के लिए महतारी वंदन योजना की राशि आती है कामकोरबा 20 दिसम्बर 2024/ विकासखण्ड कोरबा अंतर्गत ग्राम बगदरीडाँड़ की लगभग 55 वर्षीय शुकवारो बाई को कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से उधार में पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार बहुत जरूरी काम के लिए उन्हें किसी से पैसा मिल जाता कई बार नहीं मिलता. .कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में एक हजार रूपए समय पर मिल जाते हैं तो वनांचल में रहने वाली शुकवारो बाई को किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती है। घर के पास ही झाड़ू बनाने में व्यस्त ग्राम बगदरीडाँड़ की शुकवारो बाई ने बताया कि वह जंगल में निवास करती है। यहाँ वनोपज पर निर्भर रहना पड़ता है। उम्र के साथ ही उन्हें काम करने में परेशानी होती है, वह किसी तरह छोटे-मोटे घरेलू काम कर लेती है। उन्होंने बताया कि विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग घर में आवश्यक कार्यों के लिए किया है।उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए जाने के बाद जंगल क्षेत्र में निवास करने वाली हम जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है। हर महीने खाते में 01 हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे छोटी-मोटी जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना लागू किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिलने और जरूरत के समय किसी के आगे पैसे के लिए हाथ फैलाने जैसी नौबत नहीं आती। शुकवारो बाई ने बताया कि पति दुरूप सिंह खेती-किसानी का काम करते है। चूंकि इस क्षेत्र में पानी की समस्या है इसलिए धान का उत्पादन बहुत ज्यादा नहीं होता है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के प्रति आभार भी प्रकट किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : आयुष्मान कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम.
Next Article बलरामपुर : कलेक्टर ने तहसील कार्यालय रामचंन्द्रपुर का किया निरीक्षण.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260426 WA0000
भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति
Blog April 26, 2026
IMG 20260426 WA0004
🔥पेलमा में उबाल: “विकास” बनाम “वजूद” — जनसुनवाई से पहले सुलग उठा तमनार 🔥
Blog April 26, 2026
IMG 20260425 WA0047
💥👉मवेशियों की लड़ाई बनी मौत का कारण: पूर्व सरपंच मोमराज राठिया की दर्दनाक मौत, मदद में देरी के आरोप
Blog April 25, 2026
IMG 20260424 WA0117
⚡ तेज रफ्तार का कहर: खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत – दूसरा जिंदगी से जंग लड़ रहा
Blog April 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?