BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : संभागायुक्त श्री राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : संभागायुक्त श्री राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: April 19, 2025 8:23 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
SHARE

संभाग आयुक्त मेडिकल कॉलेज की तैयारियों, अस्पताल की व्यवस्थाओं और जनमन योजना के कार्यों की ली समीक्षाकवर्धा 19 अप्रैलदुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने आज कबीरधाम जिले के आकस्मिक निरीक्षण के तहत जिला अस्पताल, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में संभागायुक्त श्री राठौर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना जिले के स्वास्थ्य और शैक्षणिक ढांचे के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शासन एवं प्रशासन स्तर पर की जा रही कार्यवाही, भूमि चिन्हांकन, निर्माण की कार्ययोजना, स्टाफ की नियुक्ति और संसाधनों की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी ने संभागायुक्त को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत पीएम आवास, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, विद्युत विस्तार तथा पेयजल व्यवस्था की तैयार कार्ययोजना और प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. राज ने मेडिकल कॉलेज की अब तक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, श्री नरेंद्र पैकरा, सीएमएचओ डॉ बी.एल. राज, सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता श्री संतोष ठाकुर, आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री स्वर्णिम शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना की वस्तुस्थिति का लिया जायजा दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने बैठक के बाद कवर्धा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त श्री राठौर ने सबसे पहले पंजीयन कक्ष और औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मरीजों को दी जा रही दवाओं और पंजीयन प्रक्रिया की वस्तुस्थिति को परखा। इसके पश्चात उन्होंने आपातकालीन वार्ड, मेडिकल वार्ड और बाह्य रोगी ओपीडी विभाग का निरीक्षण कर वहां मौजूद मरीजों की स्थिति और सुविधा की जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त श्री राठौर ने हाल ही में प्रारंभ किए गए डिजिटल रेडियोलॉजी विभाग का अवलोकन करते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे तथा सोनोग्राफी यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने इन सेवाओं से प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे मरीजों की संख्या की जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। गर्मी के प्रभाव को देखते हुए श्री राठौर ने आपातकालीन वार्ड को वातानुकूलित करने के निर्देश दिए ताकि गंभीर अवस्था में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था, पंखों की स्थिति और समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डायलिसिस यूनिट की स्थिति, मशीनों की संख्या और मरीजों को मिलने वाली सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।संभागायुक्त श्री राठौर ने भर्ती मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक संभागायुक्त श्री राठौर ने अस्पताल परिसर की बिल्डिंग के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भवन का उपयोग मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए। साथ ही निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और पोषक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री राठौर ने भर्ती महिलाओं से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं जानी और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान जंगल, रेंगाखार पेंड्रीपानी क्षेत्र से उपचार के लिए पहुँचीं मरीज श्रीमती जानकी यादव से चर्चा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली।संभागायुक्त श्री राठौर ने पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण संभागायुक्त श्री राठौर ने इसके पश्चात बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिंघनपूरी का दौरा किया, जहां उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत सिंघनपूरी से बैगाडेरा तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। यह सड़क 4 किलोमीटर लंबी है और इसे 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुँचकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। संभागायुक्त श्री राठौर ने कहा कि यह सड़क बैगा आदिवासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा होगी। इससे इन दूरस्थ इलाकों में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक इनकी पहुंच आसान होगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250419 WA0003 घरघोड़ा: गुड फ्राइडे के अवसर पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने मसीह समाज के लोगों को पिलाया शरबत.
Next Article रायपुर : गोह के अवैध शिकार के मामले में दो नाबालिग पकड़ाए
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
spiral null 1790306089724
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: 12 परिवारों के सपनों को मिली सरकारी छत प्रधानमंत्री आवास योजना ने जगाई नई उम्मीद, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d