BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : भोरमदेव महोत्सव 2026: छपरी में 17 मार्च को होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : भोरमदेव महोत्सव 2026: छपरी में 17 मार्च को होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

Basant Ratre
Last updated: March 14, 2026 7:29 pm
Basant Ratre 120 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों व सामाजिक जनों से लिए गए सुझाव

कवर्धा, 14 मार्च 2026

भोरमदेव महोत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक जनों से आयोजन की रूपरेखा तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए सुझाव लिए गए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री नितेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, पुलिस प्राधिकरण समिति के सदस्य श्री भगत पटेल, बोडला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बालका राम किंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकचंद साहू, श्री नरेंद्र मानिकपुरी सहित जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया गया कि इस वर्ष भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रगतिरत होने के कारण पारंपरिक स्थल के स्थान पर 17 मार्च को ग्राम छपरी में भोरमदेव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि भोरमदेव महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए इसकी परंपरा को निरंतर बनाए रखते हुए इस वर्ष भी गरिमामय तरीके से आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा, प्रवेश द्वार, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए स्थल का चयन कर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि महोत्सव में अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों की सहभागिता का प्रयास है।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन, यातायात व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और आमजन की सुविधा से जुड़े विभिन्न सुझाव दिए।

कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त सुझावों को समाहित करते हुए आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, एसडीएम बोड़ला श्री सागर सिंह राज, उप संचालक पंचायत श्री राज तिवारी, तहसीलदार बोड़ला श्री हुलेश्वर पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना
Next Article IMG 20260314 WA0013 scaled पंडरिया विधानसभा में सड़क कनेक्टिविटी को मिली गति, विधायक भावना बोहरा ने 30.74 करोड़ से अधिक के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026
आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
कवर्धा August 10, 2026
IMG 20260809 WA0038
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
डभरा August 9, 2026
IMG 20260809 WA0013 scaled
इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 9, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?