BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कवर्धा

भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*

Basant Ratre
Last updated: August 13, 2026 6:24 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

Screenshot 20260813 181807

कवर्धा। माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा के साथ निरंतर आगे बढ़ी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों ने बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। चौथे दिन की यात्रा का शुभारंभ गौरकांपा स्थित शनिदेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भगवान शनिदेव के दर्शन एवं पूजन के पश्चात कांवड़ यात्रियों ने मोहतरा की ओर प्रस्थान किया। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, मार्ग में श्रद्धा और स्वागत का अद्भुत संगम देखने को मिला।

गौरकांपा, भरेवापारा, कलपी, समनापुर बांध, पुतकी, दलपुरवा, रमतला और मोहतरा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक एवं हिंदू संगठनों तथा क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर विधायक भावना बोहरा एवं समस्त कांवड़ यात्रियों का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। स्वागत के दौरान लोगों में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा दिखाई दी। वहीं, 600 से अधिक कांवड़ यात्री विधायक भावना बोहरा के साथ इस पुण्य यात्रा में सहभागी बनकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। बारिश और वनांचल के कठिन रास्तों के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह और आस्था कहीं भी कम नहीं हुई।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार, संस्कृति, पर्यावरण और प्रदेश की सुख-शांति के संकल्प का आध्यात्मिक अभियान है। हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो, हमारा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्था की जड़ों से जुड़ी रहें। माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह मेरा एक विनम्र प्रयास है। यात्रा में सैकड़ों कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों का साथ इस संकल्प को और अधिक शक्ति प्रदान कर रहा है। साथ ही, जिन-जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजर रही है, वहां सामाजिक एवं हिंदू संगठनों, भाजपा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा जिस श्रद्धा एवं आत्मीयता से स्वागत किया जा रहा है, वह इस यात्रा के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि चौथे दिन भी सभी कांवड़ यात्रियों में वही उत्साह, ऊर्जा और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा दिखाई दे रही है। कठिन रास्ते और तेज बारिश भी हमारे संकल्प को रोक नहीं सकते। मुझे पूर्ण विश्वास है कि माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह यात्रा अपने पवित्र उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगी। जैसे-जैसे कदम आगे बढ़ रहें हैं और मंजिल करीब आ रही है हम सभी के अन्दर एक नई उर्जा का संचार हो रहा है। कल पांचवा दिन हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पढ़ाव है, जब जलेश्वर महादेव ग्राम डोंगरिया में यह कांवड़ यात्रा पहुंचेगी और जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ व प्रदेशवासियों के खुशहाली एवं समृद्धि के लिए हम सभी प्रार्थना करेंगे। इसके पश्चात यात्रा अपने अंतिम पड़ाव भोरमदेव महादेव मंदिर की ओर यह यात्रा अग्रसर होगी, जहां भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक कर इस 151 किलोमीटर की आध्यात्मिक एवं संकल्प यात्रा का विधिवत समापन होगा। माँ नर्मदा के पवित्र जल को लेकर जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम पगडंडियों से गुजरती यह यात्रा अब केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति, संस्कृति और जनसहभागिता का जीवंत उत्सव बन चुकी है। हर कदम के साथ गूंजता “बोल बम” और “हर हर महादेव” का जयघोष कांवड़ यात्रियों के अटूट विश्वास और संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। मैं इस यात्रा में सहभागी सभी कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ समस्त सामाजिक व हिन्दू संगठनों, जिन ग्रामों से यह यात्रा गुजरी वहां मिले अपनत्व एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत व अभिनंदन तथा भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने हमारा उत्साह बढ़ाया, अपने स्नेह व सम्मान से हम सभी को इस कठिन यात्रा को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 25 2 घरघोड़ा में बच्चों की स्वास्थ्य जांच में चौंकाने वाले आंकड़े, 6 में मिला सिकल सेल रोग 50 से अधिक बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 11 सिकल सेल वाहक भी मिले; स्वास्थ्य विभाग ने किया रेफर
Next Article IMG 20260813 WA0037 डिजिटल अरेस्ट से फर्जी KYC तक: CISF जवानों को साइबर ठगी के नए हथकंडों से किया जागरूक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026
कवर्धा झलमला थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़वाही में टोनही होने के संदेह में अपनी मां के साथ माRपीट कर Hत्या
कवर्धा September 13, 2026
IMG 20260913 WA0020 scaled
सतनाम पंथी महोत्सव में गूंजा सतनाम का संदेश, एक मंच पर जुटे 500 कलाकार
राजधानी छत्तीसगढ़ September 13, 2026
IMG 20260913 WA0016
नवापारा टेंडा में बी.एस. फाउंडेशन का जनसेवा अभियान, 300 ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण Fortis Hospital के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, जरूरतमंदों को दवाइयां और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निःशुल्क चश्मे की सुविधा
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d