BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : 1 फरवरी को जगदलपुर में टीईटी परीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : 1 फरवरी को जगदलपुर में टीईटी परीक्षा

Basant Ratre
Last updated: January 20, 2026 1:16 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

जगदलपुर, 20 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय जगदलपुर पूरी तरह तैयार है।

आगामी 1 फरवरी का दिन बस्तर के उन हजारों युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है, जो शिक्षक बनकर समाज को नई दिशा देने का सपना संजोए हुए हैं। इस महापरीक्षा में डीएड और बीएड डिग्रीधारी कुल 14,174 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।

इस परीक्षा का शुभारंभ सुबह 09.30 बजे मॉर्निंग शिफ्ट से होगा, जो प्राथमिक शाला स्तर (कक्षा पहली से पांचवीं) के लिए निर्धारित है। इस पाली में डीएड योग्यताधारी 5,599 अभ्यर्थी कुल 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या का विवरण देखें तो सबसे अधिक 420-420 अभ्यर्थियों की क्षमता वाले केंद्रों में शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज (धरमपुरा-2), झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 (राजेन्द्र नगर), स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (अग्रसेन चौक), बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (लालबाग) शामिल हैं।

इसके अलावा, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (धरमपुरा) और हम एकेडमी में 360-360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय (रेलवे कॉलोनी) और भगत सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सिविल लाइन) में 300-300 परीक्षार्थी बैठेंगे।

धरमू माहरा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक में 240 और विद्या ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 319 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

दिन की दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शुरू होगी, जिसमें बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छठी से आठवीं) की पात्रता परीक्षा देंगे। शाम की इस पाली में अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 8,575 हो गई है, जिसके लिए केंद्रों की संख्या 24 कर दी गई है।

इस पाली में हम एकेडमी और विद्या ज्योति स्कूल की क्षमता बढ़ाकर 420-420 कर दी गई है। शाम की पाली के लिए विशेष रूप से जोड़े गए नए केंद्रों में दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल और क्राइस्ट कॉलेज में 420-420 अभ्यर्थी, शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय में 360 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना, श्री विद्यापति एकेडमी, सक्सेस कॉन्वेंट स्कूल और डीपीएस कालीपुर प्रत्येक में 300-300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

इसके अलावा क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर में 180 और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलोरी में 235 परीक्षार्थियों के लिए सीट आवंटित की गई है। इस प्रकार शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में एक व्यवस्थित सीटिंग प्लान के तहत परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260120 WA0012 रावत जाति को केन्द्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग, मुख्यमंत्री व आयोग को सौंपा गया ज्ञापन
Next Article जगदलपुर : श्रीरामलला दर्शन योजनांतर्गत 87 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026
12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र सहित दो आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम September 30, 2026
IMG 20260930 WA0031
शिक्षा समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, विद्यालयीन व्यवस्था सुधारने पर हुआ मंथन
घरघोडा़ रायगढ़ September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d