BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : श्रीरामलला दर्शन योजनांतर्गत 87 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : श्रीरामलला दर्शन योजनांतर्गत 87 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना

Basant Ratre
Last updated: January 20, 2026 2:10 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

जगदलपुर, 20 जनवरी 2026

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत सोमवार की शाम बस्तर जिले में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

जगदलपुर के टाउन हॉल के समक्ष आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में 87 तीर्थयात्रियों के जत्थे को प्रभु श्रीराम के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। बस के रवाना होने से पूर्व वहां का माहौल पूरी तरह राममय हो गया था।

जयकारों की गूंज के साथ रवाना हुए श्रद्धालुओं के चेहरों पर रामलला के दर्शन की उत्सुकता स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

इस विशेष अवसर पर महापौर श्री संजय पांडे, नगर निगम सभापति श्री खेम सिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर तीर्थयात्रियों का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने सभी यात्रियों को पुष्प भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह यात्रा श्रीरामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य श्री रामाश्रय सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं योजना के नोडल अधिकारी श्री बीरेंद्र बहादुर सहित जिला पंचायत कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बस्तर जिले में पिछले वर्ष से लेकर अब तक कुल 1042 श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठाकर अयोध्या धाम की तीर्थयात्रा पूर्ण कर चुके हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : 1 फरवरी को जगदलपुर में टीईटी परीक्षा
Next Article जगदलपुर : श्रीरामलला दर्शन योजनांतर्गत 87 तीर्थयात्री अयोध्या धाम रवाना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026
12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र सहित दो आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम September 30, 2026
IMG 20260930 WA0031
शिक्षा समिति की बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, विद्यालयीन व्यवस्था सुधारने पर हुआ मंथन
घरघोडा़ रायगढ़ September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d