BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बकावंड विकासखंड में स्वास्थ्य केन्द्र सहित स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने बकावंड विकासखंड में स्वास्थ्य केन्द्र सहित स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Basant Ratre
Last updated: March 27, 2026 8:48 pm
Basant Ratre 103 Views
Share
3 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य, शिक्षा एवं एकीकृत बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता पर फोकस करने के निर्देश

जगदलपुर, 27 मार्च 2026

कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड का सघन भ्रमण कर स्वास्थ्य केन्द्र सहित स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं एकीकृत बाल विकास सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकावंड, सेजेस सरगीपाल और पीएमश्री सेजेस करपावंड का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कमिश्नर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकावंड में ओपीडी, आईपीडी और पोषण पुनर्वास केन्द्र का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। साथ ही पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने पूरे विकासखंड के चिन्हित कुपोषित बच्चों को रोस्टर अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को समन्वित पहल किए जाने कहा।

वहीं मोतियाबिंद जांच एवं उपचार के तहत दोनों आंखों में पीड़ित मरीजों को प्राथमिकता देकर महारानी अस्पताल में आपरेशन करवाने के निर्देश दिए।

साथ ही दिव्यांगजनों को उनकी जरुरत के अनुरूप कृत्रिम उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किए जाने हेतु ग्राम पंचायतों से सूची प्राप्त कर चिन्हांकन पश्चात उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया जाए।

कमिश्नर ने आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु छूटे हुए व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर सूची को नियमित तौर पर अपडेट किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी बकावंड में मरीजों के परिजनों के ठहरने हेतु प्रतीक्षालय निर्मित किए जाने कहा।

कमिश्नर ने सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र ढोडरेपाल में बच्चों से कविताएं सुनी और उन्हें टॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

इस सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र में लक्षित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तथा पोषक माताओं को समेकित बाल विकास सेवाओं की उपलब्धता के बारे में संज्ञान लिया और विकासखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सेजेस सरगीपाल और पीएमश्री सेजेस करपावंड में अटल टिंकरिंग लैब, विज्ञान प्रयोगशाला तथा स्मार्ट क्लास का जायजा लिया और शिक्षकों को बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित होकर दायित्व निर्वहन करने की समझाइश दी।

इस दौरान उन्होंने उक्त दोनों संस्थाओं में स्वीकृत भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एसडीएम बकावंड श्री विपिन दुबे सहित जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, सीईओ जनपद पंचायत श्री पारेश्वर कुर्रे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ : ईएसआईसी अस्पताल रायगढ़ में श्रमिकों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
Next Article जगदलपुर : कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट मंगनार का किया औचक निरीक्षण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026
7 9 scaled
💥👉जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश ⚡जर्जर स्कूल भवन, शिक्षकों की कमी, तेंदूपत्ता भुगतान और पीएम आवास जैसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश
Blog July 14, 2026
IMG 20260713 WA0013
💥👉मेड़ के झगड़े ने ली जान, 48 घंटे में खुला जुनवानी हत्याकांड का राज ⚡भटगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, पुरानी रंजिश ने खेला खूनी खेल; आरोपी सलाखों के पीछे
Blog July 14, 2026
IMG 20260713 WA0005
विधानसभा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने वनांचल क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति, श्रमिकों की सुविधा और राजस्व के लंबित प्रकरणों के विषय में किया प्रश्न
Blog July 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?