BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन अप तहसील) की स्थापना की मिली सौगात
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कवर्धा

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन अप तहसील) की स्थापना की मिली सौगात

Basant Ratre
Last updated: August 20, 2026 8:39 pm
Basant Ratre 27 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Screenshot 20260820 203438

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जनता की सुविधाओं और राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन उप तहसील) की स्थापना हेतु आज स्वीकृति मिली है। इसके पूर्व भी नगर पंचायत पांडातराई एवं ग्राम पंचायत रणवीरपुर में नवीन उप तहसील की स्थापना विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से हुई जिससे हजारों किसानों व ग्रामीण परिवारों को उनके घर व गांव के नजदीक ही इस विभाग से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने पर विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत दामापुर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बधाई दी। ग्राम पंचायत दामापुर में इस नए लिंक कोर्ट के प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भू-राजस्व सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों एवं आवश्यक राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं उनके क्षेत्र के समीप ही उपलब्ध होंगी, जिससे समय, धन और श्रम की बचत होगी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दामापुर में लिंक कोर्ट की स्थापना क्षेत्र के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था क्षेत्रवासियों के और करीब आएगी साथ ही उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सरकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी। पहले किसी भी राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से किसान, महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक इससे लाभान्वित होंगे। खसरा-खतौनी एवं नक्शा, नामांतरण, जमीन का बंटवारा, जमाबंदी, लगान, राजस्व वसूली, ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्य अब अधिक सहजता से कराए जा सकेंगे। इसके साथ ही अन्य प्रशासनिक शिकायतों के निराकरण में भी स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह लिंक कोर्ट सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हमारे किसान भाई-बहनों और ग्रामीणों को त्वरित समाधान मिलेगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। पंडरिया विधानसभा अंतर्गत पूर्व में पांडातराई व रणवीरपुर और अब ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट स्थापना की स्वीकृति इसी सोच का परिणाम है, जिसमें प्रशासन को आम नागरिक के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, इससे कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ने से क्षेत्र में रोजगार एवं छोटे व्यवसायों को भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहन मिलेगा। मैं समस्त क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई देती हूं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गांव छरटांगार में 21 अगस्त को होगा स्वामित्व योजना का अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम
Next Article spiral null 1787308483144 हाथ में अधिकार, चेहरे पर खुशी: छर्राटांगर में 190 ग्रामीणों को मिला स्वामित्व पट्टा, सांसद राधेश्याम राठिया ने बांटे अधिकार अभिलेख
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026
IMG 20260827 WA0025
जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण में तेजी, 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के काम की गहन समीक्षा एसडीएम सभागार में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026
spiral null 1787822059256
राष्ट्रीय खेल दिवस पर घरघोड़ा में युवा कनेक्ट: खेलों में करियर और भारत की वैश्विक उड़ान का संदेश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026
08
स्वामित्व योजना से रायगढ़ के 19,917 ग्रामीणों को मिला संपत्ति का अधिकार, ड्रोन सर्वे ने बदली गांवों की तस्वीर 884 गांवों में हुआ आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे, 774 ग्रामों के नक्शे एवं अधिकार अभिलेख प्रशासन को प्राप्त
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?