BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: 207 सरकारी स्कूलों को निजी संस्थाओं को लीज पर देने के प्रस्ताव का बसपा ने किया विरोध, आदेश वापस लेने की मांग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
घरघोडा़छत्तीसगढ़

207 सरकारी स्कूलों को निजी संस्थाओं को लीज पर देने के प्रस्ताव का बसपा ने किया विरोध, आदेश वापस लेने की मांग

Basant Ratre
Last updated: November 29, 2026 11:12 am
Basant Ratre
Share
3 Min Read
IMG 20260404 WA00513
SHARE

 

 

एड. संतोष मारकंडे बोले – गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव, निर्णय वापस नहीं लेने पर जनआंदोलन की चेतावनी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 207 सरकारी स्कूलों को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत निजी संस्थाओं को लीज पर सौंपने के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। बहुजन समाज पार्टी ने सरकार के इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

 

इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर, एडवोकेट संतोष मारकंडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों को पीपीपी मॉडल के नाम पर निजी संस्थाओं को लीज और ठेके पर सौंपने का प्रस्ताव लेकर आई है, जिसका बहुजन समाज पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

 

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर राज्य सरकार को ऐसी क्या आवश्यकता पड़ गई है कि सरकारी स्कूलों को निजी संस्थाओं के हवाले करने की नौबत आ गई? सरकार को इस प्रस्ताव के पीछे की वास्तविक आवश्यकता और उद्देश्य प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए।

 

एड. मारकंडे ने कहा कि सरकारी स्कूलों में छत्तीसगढ़ के गरीब, किसान, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों को निजी संस्थाओं को सौंपने से इन वर्गों के बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

 

उन्होंने यह भी चिंता जताई कि इस व्यवस्था से प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं। विशेषकर बीएड एवं डीएड जैसी शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के भविष्य पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

 

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की जमीन, भवन और बुनियादी सुविधाओं का निर्माण जनता के टैक्स के पैसे से हुआ है। ऐसे सार्वजनिक संसाधनों को 30 से 40 वर्षों तक निजी संस्थाओं को लीज पर सौंपना उचित नहीं है। सरकार को इस निर्णय के सामाजिक, शैक्षणिक और रोजगार संबंधी परिणामों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 

सरकार तत्काल वापस ले प्रस्ताव, अन्यथा होगा जनआंदोलन

 

एडवोकेट संतोष मारकंडे ने राज्य सरकार से मांग की है कि 207 सरकारी स्कूलों को निजी संस्थाओं को लीज पर देने संबंधी प्रस्ताव को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है, तो बहुजन समाज पार्टी प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

 

जारीकर्ता: एड. संतोष मारकंडे

पूर्व जिला अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20261128 WA0030 एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव ‘उद्भव 2026’ का भव्य आयोजन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261128 WA0030
एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव ‘उद्भव 2026’ का भव्य आयोजन
घरघोडा़ रायगढ़ November 28, 2026
file 0000000053c08207b368b9475db82098
घरघोड़ा में गूंजेगी जनजातीय संस्कृति की स्वर-लहरियां, 28 नवंबर से तीन दिवसीय संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव का आगाज
घरघोडा़ रायगढ़ November 27, 2026
IMG 20261126 WA0038
नशे के सौदागरों की उम्मीदों पर घरघोड़ा पुलिस का ‘आघात’, ग्राहक तलाशते दो सप्लायर गिरफ्तार! ढोरम बाईपास तिराहे पर बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी, पुलिस ने 26 शीशी प्रतिबंधित ONEREX सिरप के साथ दबोचा
घरघोडा़ रायगढ़ November 26, 2026
IMG 20261126 WA0008
30 नवंबर को बजेगा GAME OVER का सायरन! बजाज के बंपर ऑफर्स का आखिरी मौका, अभी नहीं तो कभी नहीं THE LAST CHANCE! गोल्ड गिफ्ट से लेकर महाबचत तक… श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में ऑफर्स का फाइनल धमाका!
घरघोडा़ रायगढ़ November 26, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d