BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर और सीईओ का सघन दौरा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर और सीईओ का सघन दौरा.

Basant Ratre
Last updated: December 20, 2024 7:52 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
1734697886 b1f8ebd78b7b0c15103b
SHARE

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने कलेक्टर और सीईओ का सघन दौरास्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षणबलरामपुर 20 दिसम्बर 2024/कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने विकासखंड रामचंद्रपुर का सघन दौरा किया। उन्होंने प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम चिनिया के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला तथा आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से स्कूल में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बात कही। कलेक्टर ने छात्रों से उनके पढ़ाई के सम्बंध में पूछा, इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। पाँचवी की छात्रा सरस्वती ने कलेक्टर को 13 का पहाड़ा भी सुनाया। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते है। बच्चों ने बड़े ही सहजता के साथ बताया कि उच्च शिक्षा ग्रहण कर टीचर, डॉक्टर, नर्स बन जनसेवा क्षेत्र में कार्य करना चाहते है। कलेक्टर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने रसोईघर का भी अवलोकन कर प्रतिदिवस दी जा रही भोजन की जानकारी ली तथा बच्चों को मेनू के आधार पर भोजन देने के निर्देश दिए । कलेक्टर और सीईओ ने परिसर में ही संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन करते हुए कहा कि बच्चें नियमित रूप से आंगनबाड़ी आयें यह सुनिश्चित करें। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले नाश्ते और भोजन के बारे में पूछा एवं बच्चों को पोषण आहार देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गर्भवती माताओं की भी जानकारी ली तथा उन्हें भी नियमित रूप से गर्म एवं पौष्टिक भोजन देने को कहा।विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का किया अवलोकनकलेक्टर श्री कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमील ने विकासखंड रामचंद्रपुर अंतर्गत आरोग्य आयुष्मान मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामचंद्रपुर एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र छतवा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों की भर्ती, ओपीडी, संस्थागत प्रसव, पंजीयन रजिस्टर, टीकाकरण कक्ष, दवाइयों की उपलब्धता, जांच, उपचार की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इसके साथ उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। भर्ती हुए मरीजों ने कलेक्टर को समय पर भोजन एवं डॉक्टरों द्वारा नियत समय में जांच करने की बात बतायी। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवेंद्र प्रधान, तहसीलदार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप प्रशासन के द्वारा लोगों को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं गुणवत्ता हेतु समुचित व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1734698762 1145b782084088b94e98 बलरामपुर : वन मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन.
Next Article 1734697886 b1f8ebd78b7b0c15103b 1 मोहला : सुशासन की योजनाओं से श्रीमती कविता बनी आत्मनिर्भर, जीवन में आए सकारात्मक बदलाव.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d