BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कोरबा: शाला प्रवेशोत्सव हेतु स्कूलों की साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कोरबा: शाला प्रवेशोत्सव हेतु स्कूलों की साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Basant Ratre
Last updated: June 14, 2025 7:20 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

नए शिक्षण सत्र में 01 जुलाई से स्कूलों में नास्ता वितरण होगा प्रारम्भस्कूलों में नास्ता वितरण व गैस सिलेंडर की व्यवस्था हेतु नए प्रस्ताव प्रस्तुत करने किया निर्देशितहाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने किया निर्देशितशिक्षक रिक्तियों की सूची के आधार पर स्कूलों में अतिथि शिक्षकों/व्यख्याताओं की होगी व्यवस्थाः-कलेक्टरप्राइमरी से हाई स्कूल तक शिक्षकों की आवश्यकता की मांगी सूचीकोरबा 14 जून 2025/कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाम की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नए शिक्षण सत्र हेतु शाला प्रवेशोत्सव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए विभागीय अधिकारियों को सभी स्कूलों की 16 जून से पूर्व साफ सफाई सहित आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही आंगनबाड़ी से पहली बार शाला में प्रवेश लेने वाले बच्चों का जाति प्रमाण पत्र वितरित कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने शाला खुलने के पश्चात विद्यालयों में 01 जुलाई से नास्ता वितरण प्रारंभ कराने की बात कही।

इस हेतु अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में आवश्यक तैयारियां पूरा करने के लिए कहा। साथ ही स्कूलों में नास्ता वितरण व गैस सिलेंडर की व्यवस्था हेतु नए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इस शिक्षण सत्र से स्कूलों में नास्ता एवं भोजन तैयार करने वाले रसोईयों का मानदेय में वृद्धि करते हुए 1000 रुपए प्रतिमाह प्रदान करने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने जिले में हुए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही के सम्बंध में जानकारी लेते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निरीक्षण कर समिति से निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षकों के अभ्यावेदन का भी पुनरीक्षण कर प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जिले के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में दर्ज बच्चों की संख्या एवं हाई स्कूल में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति अनुसार शिक्षकों की रिक्त पद अनुरूप आवश्यकता वाले विद्यालयों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे इन विद्यालयों में शिक्षण सत्र प्रारम्भ होने के साथ ही अतिथि शिक्षकों/व्यख्याताओं की व्यवस्था की जा सके। कलेक्टर ने विगत शिक्षण सत्र 2024-25 की बोर्ड एवं अन्य कक्षाओं की परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कमजोर परीक्षा फल वाले विद्यालयों की रिजल्ट में सुधार हेतु विशेष प्रयास करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने रायपुर के एलेन कोचिंग संस्थान में नीट/जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए गए जिले के मेधावी छात्रों के पढ़ाई के संबंध में जानकारी लेते हुए छात्रों का समय पर शाला में प्रवेश पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होंने जिले के विद्यालयों में विकसित किए जा रहे एस्ट्रॉनॉमी लैब का भी शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने की बात कही। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अन्य योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए विभागीय योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज पांडे सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जशपुर-लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान शटरिंग प्लेट के कार्य का कर रही बेहतर संचालन निजी भवनों, प्रधानमंत्री आवास भवनों के छतों की ढलाई करने के लिए शटरिंग प्लेट उपलब्ध कराती है मुख्यमंत्री का जताया आभार
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय से पं. श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने की सौजन्य मुलाकात
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260926 WA0031
एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ रायगढ़ September 26, 2026
इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d