BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: वनांचल व खनिज प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के कायाकल्प की पहल 🌸तमनार-घरघोड़ा के सुदूर ग्रामों का कलेक्टर ने किया सघन दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

वनांचल व खनिज प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के कायाकल्प की पहल 🌸तमनार-घरघोड़ा के सुदूर ग्रामों का कलेक्टर ने किया सघन दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

Basant Ratre
Last updated: February 13, 2026 6:09 am
Basant Ratre 152 Views
Share
3 Min Read
7
SHARE


रायगढ़, 12 फरवरी 2026।
रायगढ़ जिले के खनिज उत्खनन प्रभावित, आदिवासी बाहुल्य एवं सुदूर वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक पहल शुरू कर दी है। राज्य शासन की मंशानुसार तमनार, घरघोड़ा, छाल, धरमजयगढ़, कापू एवं लैलूंगा विकासखंडों में संचालित शासकीय संस्थानों का कायाकल्प किया जाएगा।

10 7


कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने गुरुवार को तमनार एवं घरघोड़ा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्रामों का सघन दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम महलोई के उपस्वास्थ्य केंद्र, झारगांव स्थित अस्थायी आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला महलोई तथा बासनपाली आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे एवं एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी भी उपस्थित रहे।

5 18


स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश
कलेक्टर ने महलोई उपस्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या, जेनरिक दवाओं की उपलब्धता तथा रक्त परीक्षण सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जेनरिक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और केंद्र में स्वच्छता व रखरखाव में कोई कमी न हो।


राज्य शासन के मानकों के अनुरूप उपस्वास्थ्य केंद्रों में 14 प्रकार के रक्त परीक्षण की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक मशीनरी, उपकरण एवं परीक्षण सामग्री की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। टीकाकरण अभियान एवं फाइलेरिया (हाथीपांव) नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

6 13


कलेक्टर ने निरीक्षण पंजी का अवलोकन कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा घरघोड़ा एसडीएम को सप्ताह में कम से कम दो दिन वनांचल क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए कहा।


डीएमएफ मद से अधोसंरचना विकास
खनिज प्रभावित क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। उपस्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आश्रम-छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्कूलों में जहां नए भवन, अतिरिक्त कक्ष या मरम्मत की आवश्यकता है, उसकी विस्तृत जानकारी शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा गया।


कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत कार्यों को बरसात से पहले पूर्ण कराना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।


झारगांव में नया आंगनबाड़ी भवन, बासनपाली में किचन गार्डन
झारगांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नए भवन निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं बासनपाली आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उपलब्ध भूमि पर किचन गार्डन विकसित करने की कार्ययोजना बनाने को कहा गया।


कलेक्टर ने स्कूलों, आंगनबाड़ी, आश्रम एवं छात्रावासों में खाली भूखंड पर फलदार पौधारोपण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। केला, मुनगा, कटहल एवं अमरूद जैसे पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे बच्चों और माताओं को स्थानीय स्तर पर ताजा एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध हो सकेगा।


जिला प्रशासन की इस पहल से वनांचल व खनिज प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 13 5 scaled महलोई स्कूल में लापरवाही उजागर: दो शिक्षक नदारद, मध्यान्ह भोजन में अनियमितता पर कलेक्टर सख्त
Next Article IMG 20260213 WA0004 “🔥🔥साहब ने फेंकी ऐसी गुगली कि RTI हो गई क्लीन बोल्ड!”…💥👉 खबर की सुर्खी: “मेरे पास कुछ नहीं है, जो है पड़ोसियों के पास है” – दुलदुला जनपद के CEO का नया ‘डाक-बाबू’ अवतार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?