BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महलोई स्कूल में लापरवाही उजागर: दो शिक्षक नदारद, मध्यान्ह भोजन में अनियमितता पर कलेक्टर सख्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महलोई स्कूल में लापरवाही उजागर: दो शिक्षक नदारद, मध्यान्ह भोजन में अनियमितता पर कलेक्टर सख्त

Basant Ratre
Last updated: February 13, 2026 5:58 am
Basant Ratre 110 Views
Share
3 Min Read
13 5 scaled
SHARE


रायगढ़, 12 फरवरी 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र घरघोड़ा विकासखंड के महलोई स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का गुरुवार को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताई और तत्काल जांच के निर्देश दिए।

12 8


निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। परीक्षण में पाया गया कि संबंधित शिक्षकों द्वारा लगातार सीएल (आकस्मिक अवकाश) और निर्वाचन कार्यों का हवाला देते हुए अनुपस्थिति दर्ज की गई है।

कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि अनुपस्थिति की तिथियों तथा निर्वाचन प्रशिक्षण/ड्यूटी की वास्तविक स्थिति की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए गए।

14 9


शैक्षणिक गतिविधियों एवं शिक्षकों के अवकाश संबंधी जानकारी पूछे जाने पर प्रधानपाठक दुल्ली चंदन पटेल संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। विद्यालय में शैक्षणिक संचालन में उदासीनता और शिक्षकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। शिक्षा विभाग को प्रधानपाठक के विरुद्ध सीधे पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल में स्कूलों का निरीक्षण नहीं किया जाना गंभीर लापरवाही है।


निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। बच्चों के लिए तैयार दाल, चावल एवं सब्जी का परीक्षण करने पर पाया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन तैयार नहीं किया गया था। हरी सब्जी के स्थान पर टमाटर की चटनी परोसी जा रही थी।

इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा मध्यान्ह भोजन संचालन का दायित्व किसी अन्य सक्षम समूह को सौंपने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी मध्यान्ह भोजन में निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं किए जाने की शिकायत की।

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों की शिक्षा और पोषण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जिम्मेदारों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
निरीक्षण के समय जिला पंचायत सीईओ, घरघोड़ा एसडीएम और तमनार तहसीलदार भी मौजूद रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG20260212201604 scaled ख़बर का बड़ा असर: घरघोड़ा पुलिस एक्शन मोड पर, शहर में घुसने वाले आधा दर्जन भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई 🚨
Next Article 7 वनांचल व खनिज प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के कायाकल्प की पहल 🌸तमनार-घरघोड़ा के सुदूर ग्रामों का कलेक्टर ने किया सघन दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Blog July 10, 2026
file 000000005ce871fb8bcbe2ea1aa51ed7
💥👉घरघोड़ा को मिली बड़ी सौगात: डीएमएफ से 2.80 करोड़ में होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन, स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी और बेहतर
Blog July 9, 2026
IMG 20260709 WA0018
💥👉पोस्टर नहीं छपे, लेकिन गाड़ियाँ खूब दौड़ीं! घरघोड़ा जनपद पंचायत की आवास शाखा में ‘वाहन महोत्सव’ या सरकारी धन का खेल?
Blog July 9, 2026
रायपुर : बिहान योजना से महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता की नई दिशा
Blog July 8, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?