BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : ‘विकसित भारत बिल्डथॉन-2025’ के लिए जिला स्तरीय निर्णायक समिति का गठन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : ‘विकसित भारत बिल्डथॉन-2025’ के लिए जिला स्तरीय निर्णायक समिति का गठन

Basant Ratre
Last updated: January 16, 2026 2:21 pm
Basant Ratre 44 Views
Share
3 Min Read
SHARE

एमसीबी/16 जनवरी 2026

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित “विकसित भारत बिल्डथॉन-2025” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले में जिला स्तरीय निर्णायक समिति का गठन किया गया है।

यह समिति प्रबंध संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार गठित की गई है। जिला स्तरीय निर्णायक समिति में अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे को अध्यक्ष तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी. मिरे को सचिव नियुक्त किया गया है।

समिति में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, साक्षरता मिशन एवं पर्यावरण क्षेत्र से जुड़े अनुभवी अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 (VBB) का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान कौशल का विकास करना है।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्मार्ट भारत, स्वच्छता, लोकल फॉर वोकल तथा सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसे राष्ट्रीय विषयों पर नवाचारी प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के 1 करोड़ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विकास के लिए रचनात्मक समाधान सोचने और विकसित करने हेतु प्रेरित करना, अनुभव-आधारित सीखने के माध्यम से विद्यालयों में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित स्वदेशी एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।

समिति के अन्य सदस्यों में सुश्री अंकिता मरकाम (सहायक आयुक्त), श्री आदित्य शर्मा (जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास), श्री सुनील गुप्ता (सहायक प्राध्यापक, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय), श्री श्रीकांत लॉजेवार (प्राचार्य, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोथारी), श्री गणेश यादव (जिला परियोजना अधिकारी, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण), श्री गौरव कुमार त्रिपाठी (सहायक परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा), श्री विपिन कुमार पाण्डेय (विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मनेन्द्रगढ़), श्री जसवंत डहरिया (व्याख्याता, शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय) तथा श्रीमती सोनू सिंह उरांव (अध्यक्ष, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, चनवारीडांड) शामिल हैं।

जिला स्तरीय निर्णायक समिति “विकसित भारत बिल्डथॉन-2025” के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नवाचार, तकनीकी विचारों एवं रचनात्मक परियोजनाओं का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन करेगी। इस पहल से विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी सोच एवं समस्या समाधान क्षमता को प्रोत्साहन मिलेगा और वे विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभा सकेंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : जिले में धान खरीदी ने बनाया नया कीर्तिमान, 6.77 लाख क्विंटल के साथ रचा इतिहास
Next Article धमतरी : धान बेचकर शिक्षा और दलहन की खेती की ओर बढ़ता आमदी की बिटावन बाई के परिवार का सफर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260812 WA0019
अरुण कुमार सक्सेना ने संभाला एनएमएल तलईपल्ली के नए परियोजना प्रमुख का कार्यभार
घरघोडा़ रायगढ़ August 12, 2026
file 00000000795c81f78c7e21fc24f3a816
जमीन अपनी, लेकिन हुकूमत की अनुमति के बिना एक कदम भी नहीं! रजिस्ट्री में पैसा आपका, जमीन आपकी… मगर इस्तेमाल करने से पहले पूछिए—“हुजूर, अब आगे क्या करना है?”
रायगढ़ घरघोडा़ छत्तीसगढ़ तमनार राजधानी August 12, 2026
IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?