BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में सभी को होनी चाहिए जानकारी – कलेक्टर.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में सभी को होनी चाहिए जानकारी – कलेक्टर.

Basant Ratre
Last updated: December 20, 2024 7:32 pm
Basant Ratre 139 Views
Share
3 Min Read
1734703064 2a32e331999c65e5ebb7
SHARE

वाहन चालकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण राजनांदगांव 20 दिसम्बर 2024।कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में आज कलेटोरेट सभाकक्ष में वाहन चालकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में सभी को जानकारी होनी चाहिए। इसके संबंध में समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना एवं अन्य दुर्घटना होने पर प्रभावित मरीज को हॉस्पिटल ले जाने के पहले प्राथमिक चिकित्सा सहायता करना चाहिए, जिससे व्यक्ति की जान बच सकती है। प्राथमिक चिकित्सा सहायता करने के लिए सावधानी रखना बहुत जरूरी है। जिससे उस मरीज को और अन्य समस्या नहीं हो। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना से हड्डी फ्रेक्चर होने की स्थिति में घायल मरीज को सपोर्ट के साथ हॉस्पिटल ले जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हड्डियों में ऐसी प्राकृतिक प्रवृत्ति होती है कि वह पुन: जुड़ जाती है, जिसके लिए बाहर से प्लास्टर किया जाता है। कुछ सावधानी के साथ बहुत सारी परेशानी से बच सकते हैं। उन्होंने विशेष तौर पर वाहन चालकों से किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार के संबंध में जानकारी रखने के लिए का। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी जिज्ञासाओं का समाधान करें। मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रियंका वैष्णव ने प्राथमिक चिकित्सा सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर मरीज को सामान्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग दुर्घटनाओं में सावधानी भी उसी तरह से करना चाहिए। उन्होंने धड़कन बंद, जलने, हड्डी टूटने, रक्त बहने, कुत्ते, बिल्ली, सांप काटने जैसे विभिन्न प्रकार की घटनाओं पर मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार करने तरीके और सावधानी रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रक्त के बहाव को रोकने, हड्डी टूटने पर मरीज को सपोर्ट व सावधानी, धड़कन बंद होने पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक सह जिला संगठक श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि वाहन चालकों को प्राथमिक चिकित्सा उपचार के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर और पुलिस विभाग के जवानों को दी जाएगी। साथ ही ऑटो चालकों, बस चालकों को इसके संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा उपचार मिल सके और उनका सही समय पर ईलाज करने में सुविधा हो सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव सहित वाहन चालक उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : विष्णु की पाती पाकर किसानों में उमंग एवं उत्साह.
Next Article 1734702608 fa3b0c2fd051e9657f44 राजनांदगांव : जिले के नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई की गई.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260624 WA0000
युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ कबीरधाम संगठन
Blog June 24, 2026
IMG 20260623 WA0019
💥👉डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजयुमो ने किया फल वितरण
Blog June 23, 2026
FB IMG 1782149629690
बढ़ते अपराधों के विरोध में जनआक्रोश रैली, विधायक का पुतला दहन कर थाने का घेराव
Blog June 22, 2026
IMG 20260621 WA0044
💥👉स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में “योग संगम” “करो योग रहो निरोग” थीम पर योग दिवस का आयोजन-
Blog June 21, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?