BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुन्द : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुन्द : गांवों में रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति, वीबी-जी राम-जी योजना लागू

Basant Ratre
Last updated: July 2, 2026 3:38 pm
Basant Ratre 12 Views
Share
4 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणकार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर-सीईओ हुए शामिल

महासमुन्द 2 जुलाई 2026

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम-जी, अधिनियम, 2025 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू हो गई है। यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार, आजीविका सुरक्षा और गांवों के सतत विकास को नई मजबूती देगा।

इसके तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की वैधानिक गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य में वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत मजदूरों को 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।पूरे देश में आज इस योजना की शुरुआत की गई।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से योजना लांच की गई। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान थे।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी राज्यों में किया गया। छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कबीरधाम जिला के गंडई खुर्द में हुआ।

वहीं सभी जिलों में इसका प्रसारण हुआ।

महासमुंद में जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को वीबी जी राम जी योजना से और अधिक लाभ मिलेगा।

पहले 100 दिन का काम दिया जाता था, किंतु अब 125 दिन काम मिलेगा। जिससे ग्रामीणों को नया हौसला भी मिलेगा।जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन का एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।

इससे ग्रामीणों को उनके गांव में ही 125 दिन का काम मिलेगा। हमारा जिला महासमुंद एक आकांक्षी जिला है। जैसे जल संचय की दिशा में पिथौरा ब्लाक ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हासिल किया। उसी तरह वीबी जी राम जी योजना का हमें बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करना है और देश मे अपने जिला को पुरस्कार दिलाना है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने दिशा में वीबी जी राम जी योजना मील का पत्थर साबित होगी। योजना के तहत वे काम होंगे जिनकी उस गांव में आवश्यकता होगी।

इसके तहत 318 प्रकार के काम कराए जा सकते है। जिसमें जल सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका जैसे कई अहम काम शामिल है।

उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक योजना का प्रचार प्रसार करने की अपील भी की।जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने कहा कि योजना से ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही गांव के विकास और आजीविका को प्रोत्साहन मिलेगा।

125 दिन के काम के दौरान खेती किसानी के कार्य यानी बुआई-कटाई के दौरान कार्य नही कराया जाएगा।

ताकि कृषि कार्य के लिए आसानी से मजदूर मिल सके।उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, जनपद सीईओ, जनप्रतिनिधि, क्रियान्वयन एजेंसी, वीबी जी राम जी योजना के श्रमिक, महिला स्व सहायता समूह सदस्य, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सचिव समेत आम नागरिक मौजूद थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : धान के बदले दलहन, तिलहन, रागी एवं मक्का की खेती अपनाने किसानों को किया गया प्रेरित
Next Article धमतरी : कृत्रिम गर्भाधान से पशुधन विकास की मिसाल बना ग्राम पुरी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?