BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: प्रशासन की पहल से अडानी पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान पर हुई विस्तृत चर्चा जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में एसडीएम की अध्यक्षता में कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुआ सकारात्मक संवाद ग्रामीणों ने 11 नवम्बर को होने वाली जनसुनवाई में शामिल होने की दी सहमति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

प्रशासन की पहल से अडानी पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान पर हुई विस्तृत चर्चा जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में एसडीएम की अध्यक्षता में कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुआ सकारात्मक संवाद ग्रामीणों ने 11 नवम्बर को होने वाली जनसुनवाई में शामिल होने की दी सहमति

Basant Ratre
Last updated: October 24, 2025 8:31 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
1 1
SHARE

रायगढ़, 23 अक्टूबर 2025/ प्रशासन की पहल और संवादात्मक प्रयासों से धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पुरुंगा, तेन्दुमुड़ी, साम्हरसिंघा एवं कोकदार के ग्रामीणों ने मेसर्स अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, अडानी पुरुंगा भूमिगत कोयला खदान परियोजना से संबंधित आगामी 11 नवंबर को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई में शामिल होने की सहमति प्रदान की है।ज्ञात हो कि 22 अक्टूबर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ पहुंचकर जनसुनवाई निरस्त करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा था।

इस संदर्भ में कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम धरमजयगढ़ प्रवीण भगत की अध्यक्षता में आज जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तेन्दुमुड़ी सहित आसपास के ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अडानी कंपनी के अधिकारियों ने भी अपना पक्ष रखा।

एसडीएम भगत ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित भूमिगत कोयला खनन परियोजना से न तो कृषि भूमि प्रभावित होगी, न ही जल-जंगल-जमीन को कोई नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि खनन से जलस्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और वन्य जीव-जंतुओं व वनोपज संसाधनों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जाएगी। इस परियोजना में खदान पूरी तरह भूमिगत होगी तथा इससे ग्रामीणों को कोई भी विस्थापन नहीं होगा, जबकि कंपनी के आगमन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के अधिकार, परंपराएं और पेशा एक्ट के सभी प्रावधान अपने मूल स्वरूप में सुरक्षित रहेंगे। वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन कंपनी द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। कोयले का परिवहन रेल मार्ग से किया जाएगा, जिससे सड़कों पर यातायात दबाव और प्रदूषण में कमी आएगी।

बैठक के अंत में ग्रामसभा के माध्यम से कंपनी, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन के आश्वासनों और परियोजना संबंधी स्पष्ट जानकारी के बाद जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी बात रखने पर सहमति जताई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20251024 WA0014 एनटीपीसी तलाईपल्ली प्रोजेक्ट में ठेका व्यवस्था पर उठे सवाल — श्रमिक बोले, “एक ही जगह पर तीन ठेकेदार, नियमों की उड़ रही धज्जियाँ”
Next Article IMG 20251025 WA0004 केंद्र की भाजपा सरकार और एनडीए गठबंधन की नीतियों पर बिहार की जनता एक फिर अपने विश्वास का मुहर लगाने प्रतिबद्ध है : भावना बोहरा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260913 WA0020 scaled
सतनाम पंथी महोत्सव में गूंजा सतनाम का संदेश, एक मंच पर जुटे 500 कलाकार
राजधानी छत्तीसगढ़ September 13, 2026
IMG 20260913 WA0016
नवापारा टेंडा में बी.एस. फाउंडेशन का जनसेवा अभियान, 300 ग्रामीणों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण Fortis Hospital के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, जरूरतमंदों को दवाइयां और 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निःशुल्क चश्मे की सुविधा
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026
IMG 20260913 WA0004
30 सितंबर को संभाग स्तर पर विशाल धरना-रैली, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026
IMG 20260912 WA0029 scaled
घरघोड़ा कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का असर: हजारों प्रकरणों का निपटारा, करोड़ों रुपये का सेटलमेंट राजीनामे के आधार पर मामलों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर दिखी राहत और खुशी
घरघोडा़ रायगढ़ September 13, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d