लैलूंगा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित नेताम परिवार के विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली।जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत, संजय पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पोतरा निवासी शिक्षक टिकेश्वर नेताम की सुपुत्री भानुप्रिया नेताम के विवाह समारोह में शामिल होकर परिवार का सम्मान बढ़ाया।




इस अवसर पर उनके साथ रामेश्वर नंदग्वाल एवं पोतरा के सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र सिदार भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
जनप्रतिनिधियों ने समारोह में शामिल होकर न केवल सामाजिक समरसता का संदेश दिया, बल्कि भानुप्रिया नेताम को स्वल्पाहार भेंट कर अपना स्नेह भी प्रकट किया। समारोह में उनकी उपस्थिति से पूरे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया।
