BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: नारायणपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

नारायणपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई शपथ.

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2025 6:46 pm
Basant Ratre 107 Views
Share
4 Min Read
SHARE

एवं सीईओ ने नवीन मतदाताओं को बैच लगाकर मतदाता पहचान पत्रनारायणपुर, 25 जनवरी 2025भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो की उपस्थिति में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में उपस्थित मतदाताओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई और नवीन मतदाताओं को प्रतीकात्मक रूप से बैच लगाकर सम्मानित किया गया।जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने इस मौके पर नये मतदाताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प लें। इसका अर्थ यह भी है कि युवा मतदाता अब महान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंग के रूप में शामिल होकर अपना अधिकार एवं कर्तव्य का निर्वहन सही रूप में करें। वे न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि विशेष पहल करते हुए अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित कर शतप्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने के प्रोत्साहित करें।इस अवसर पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि नये मतदाताओं का यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में पहला कदम होगा। उन्होंने दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा घर पर ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के साथ ही लोकतंत्र में उन्हे सक्रिय रूप से भाग लेने की पात्रता हो जाती है। इसे गंभीरता से लेते हुए बेहतर समाज के निर्माण हेतु मतदान प्रक्रिया मे भाग ले। इसके साथ ही उन्होने नये मतदाताओ को जागरूक करने के अलावा हर स्तर के चुनाव में भागीदारी अदा करने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर ने युवा मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।कार्यक्रम में इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नये मतदाता अनिता यादव, चिराग ताम्रकार, ज्योति कुमेटी, मोहम्मद फराज, स्वीटी मंडावी और प्रियंका यादव को को मतदाता परिचय पत्र (ईपीक कार्ड) प्रदाय किया गया। उत्कृष्ट बीएलओ के रूप में देवेन्द्रनाथ देवांगन को 05 हजार रूपये का चौक और प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। स्वीप नोडल के रूप में शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक भगवानदास चांडक को 07 हजार रूपये का चौक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कुमारी वंदना कुमेटी और परमेश्वर वाल्मिकी को कैम्पस एम्बेसडर के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर एवं नगरीय निकाय प्रशिक्षक नोडल अधिकारी जयशंकर उरांव, एसडीएम गौमत पाटिल, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थि थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गरियाबंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस : प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए – संभागायुक्त श्री कावरे.
Next Article IMG 20250126 WA0002 राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 🌾विष्णु के सुशासन में संकल्पबद्ध हो कर हर वर्ग का कर रहें हैं विकास– श्री वर्मा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?