
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिना देवी को मिल रही राहत
बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप प्रत्येक परिवार को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
जिसके माध्यम से लाभार्थियों को बढ़ते बिजली बिल से राहत मिल रही है साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।नगर पंचायत राजपुर निवासी श्रीमती बिना देवी ने अपने घर की छत पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर योजना का लाभ लिया है।
सोलर सिस्टम लगवाने से उनके घर के बिजली की आवश्यकता अब सौर ऊर्जा से पूर्ण हो रही है। वे बताती हैं कि सोलर संयंत्र स्थापना से पहले उन्हें प्रत्येक माह अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था।
बढ़ती बिजली बिल को देखते हुए उन्होंने सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। और अब वे योजना के लाभ से बिजली बिल के लिए निश्ंिचत रहती है।
श्रीमती बिना देवी ने योजना के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके तहत एक किलोवाट पर 45 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 90 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट क्षमता पर 1 लाख 08 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है, जिससे आमजन के लिए सोलर पैनल स्थापित कराना और अधिक सुगम हो गया है।
