BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : रजत जयंती वर्ष के तहत जिले के विद्युत वितरण केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : रजत जयंती वर्ष के तहत जिले के विद्युत वितरण केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Basant Ratre
Last updated: February 4, 2026 7:14 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE
1770208974 4d99e0a470b390cea629

रजत जयंती वर्ष के तहत जिले के विद्युत वितरण केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितविभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

बलरामपुर, 04 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रजत जयंती वर्ष का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले में विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न विद्युत वितरण केंद्रों में 30 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक रजत जयंती वर्ष अंतर्गत जनजागरूकता एवं लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जिसके तहत 02 फरवरी 2026 को रामचन्द्रपुर एवं कुसमी विद्युत वितरण केंद्र तथा 03 फरवरी 2026 को बलरामपुर, वाड्रफनगर एवं रामानुजगंज विद्युत वितरण केंद्रों में रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा 05 हितग्राही को पीएम जनमन अंतर्गत विद्युत कनेक्शन प्रमाण पत्र, 03 हितग्राही को गैर घरेलू कनेक्शन प्रमाण पत्र, 04 हितग्राही को घरेलू कनेक्शन प्रमाण पत्र, 03 हितग्राही को बीपीएल कनेक्शन प्रमाण पत्र, 03 हितग्राही को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रमाण पत्र तथा 4 हितग्राहियों को कृषक जीवन ज्योति योजना अंतर्गत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

साथ ही विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग द्वारा प्रदत्त योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बलरामपुर वितरण केंद्र में उपस्थित अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव ने शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आमजन को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए जब भी घर से बाहर जाएँ, अनावश्यक रूप से चल रही बिजली को अवश्य बंद करें। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में आमजन को परेशान नहीं होना चाहिए, क्योंकि मैदानी अमला विपरीत मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी आवश्यक सुधार एवं आपूर्ति बहाली के लिए निरंतर कार्य करता रहता है।

साथ ही उन्होंने समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समय पर बिजली बिल का भुगतान से व्यवस्था सुदृढ़ होती है और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहयोग मिलता है।कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग श्री प्रकाश अग्रवाल ने रजत जयंती वर्ष पर विद्युत लाईन एवं उप केन्द्रों की उपलब्धि को साझा करते हुए वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं सीमित खनिज संसाधनों को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा हेतु संयंत्र लगाने पर चर्चा की गई।

इस दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा दी जा रही सब्सिडी कुल अधिकतम राशि 1 लाख 8 हजार के बारे बताया गया। एकल बत्ती कनेक्शन के माध्यम से प्रति माह 30 यूनिट मुफ्त बिजली की जानकारी दी गई। कृषि पंप हेतु नए कनेक्शन लाइन विस्तार हेतु प्रति पंप 1 लाख की छूट के बारे में बताया गया। साथ ही कृषक जीवन ज्योति योजना एवं अन्य विभागीय योजना की जानकारी दी गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलरामपुर : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिना देवी को मिल रही राहत
Next Article धमतरी : ऋण वसूली शिविर 6 से 27 फरवरी तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
कवर्धा September 16, 2026
हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
कवर्धा September 15, 2026
असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी का झांसा देकर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा September 15, 2026
1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d