BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: निजी स्कूलों की मनमानी पर भीम आर्मी का हल्ला बोल – गरीब अभिभावकों के हक़ की लड़ाई तेज, शिक्षा अधिकार है व्यापार नहीं।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

निजी स्कूलों की मनमानी पर भीम आर्मी का हल्ला बोल – गरीब अभिभावकों के हक़ की लड़ाई तेज, शिक्षा अधिकार है व्यापार नहीं।

Basant Ratre
Last updated: August 29, 2025 10:28 am
Basant Ratre 72 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250827 WA0038
SHARE

घरघोड़ा।“शिक्षा अधिकार है, व्यापार नहीं” – इसी नारे के साथ भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने घरघोड़ा में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि अधिकांश निजी विद्यालय शासन के आदेशों को ताक पर रखकर ट्यूशन फीस, विकास शुल्क, किताबों और पोशाक के नाम पर अभिभावकों से मनमाना वसूली कर रहे हैं।

27 अगस्त को ब्लॉक उपाध्यक्ष संपत कुर्रे के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कहा कि गरीब-मजदूर परिवारों की जेब पर डाका डालना अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा विभाग ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाया तो चरणबद्ध आंदोलन कर जिम्मेदार अफसरों को जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।भीम आर्मी ने कहा कि फीस न भर पाने पर बच्चों को कक्षा से निकालना और अपमानित करना आम बात बन गई है।

कई गरीब परिवार बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए कर्ज तक लेने को मजबूर हैं। यह स्थिति शिक्षा के अधिकार पर सीधा हमला है।

संगठन ने सवाल उठाया – जब राज्य सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि निजी विद्यालय अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूलेंगे, तो आदेशों की खुलेआम अवहेलना कैसे हो रही है? क्या शिक्षा विभाग केवल कागजों तक सीमित रह गया है?ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की पीड़ा को नजरअंदाज किया गया तो भीम आर्मी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस शिकायत पर कितनी गंभीरता दिखाता है या फिर भीम आर्मी को बड़ा जनआंदोलन छेड़ना पड़ेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG20250827113445 scaled बगमुड़ा तालाब में सफाई अभियान शुरू – नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की घोषणा हुई पूरी, स्थानीय लोग बोले- वर्षों बाद हो रही पहल
Next Article IMG 20250829 WA0012 –मोबाइल चोरी कांड का खुलासा – चोर के साथ दो दुकानदार भी गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?