BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: –मोबाइल चोरी कांड का खुलासा – चोर के साथ दो दुकानदार भी गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

–मोबाइल चोरी कांड का खुलासा – चोर के साथ दो दुकानदार भी गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद

Basant Ratre
Last updated: August 29, 2025 4:00 pm
Basant Ratre 89 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250829 WA0012
SHARE

रायगढ़, 29 अगस्त। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में न सिर्फ चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा, बल्कि चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दो मोबाइल दुकान संचालकों को भी गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 नग मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नगद बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

1000104671

घटना का पूरा विवरणयह मामला 18-19 अगस्त की रात का है। कुडुमकेला मेन रोड स्थित बेहरा मोबाइल दुकान का एल्बेस्टर शीट तोड़कर अज्ञात आरोपी ने एक ओप्पो और एक पोको सी-75 कंपनी का नया मोबाइल चोरी कर लिया था।

दुकान संचालक ओमप्रकाश बेहरा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।जांच के दौरान पुलिस ने दीपक झरिया (19 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में दीपक ने चोरी की घटना स्वीकार की और बताया कि उसने मोबाइल रायगढ़ के कुछ मोबाइल दुकानों में बेचे हैं।

बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से ₹1,100 नगद और 17 नग पुराने मोबाइल बरामद किए। वहीं, मोबाइल संचालक अंकुश अग्रवाल (30 वर्ष) से एक पोको मोबाइल (कीमत ₹10,999) और यश बंसल (29 वर्ष) से एक ओप्पो मोबाइल (कीमत ₹16,999) जब्त किया गया।

पूछताछ में दोनों दुकानदारों ने चोरी की संपत्ति होना जानते हुए भी मोबाइल खरीदने की बात कबूल की।कानूनी कार्रवाई पुलिस ने इस मामले में चोरी की संपत्ति खरीदी और एक से अधिक आरोपी पाए जाने पर धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों की भूमिका इस सफलता में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल एवं उद्यो पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –1️⃣ दीपक झरिया पिता शिवलाल झरिया, उम्र 19 वर्ष, ग्राम कुडुमकेला, थाना घरघोड़ा।2️⃣ अंकुश अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बेनीकुंज रायगढ़, थाना जूटमील।3️⃣ यश बंसल पिता रविन्द्र कुमार बंसल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ढिमरापुर चौक वार्ड क्रमांक 10, बोहिदार पारा रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली।

कुल बरामदगी –✔️ 19 नग मोबाइल (कीमत लगभग ₹1,50,000)✔️ नगदी ₹1,100।

थाना प्रभारी की अपील थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन हमेशा अधिकृत दुकान से ही बिल के साथ खरीदें। बिना बिल का मोबाइल खरीदने पर ठगी और धोखाधड़ी का खतरा तो रहता ही है, साथ ही चोरी की संपत्ति खरीदने का आरोप भी लग सकता है, जो गंभीर दंडनीय अपराध है। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि चोरी के मोबाइल की खरीद–फरोख्त करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250827 WA0038 निजी स्कूलों की मनमानी पर भीम आर्मी का हल्ला बोल – गरीब अभिभावकों के हक़ की लड़ाई तेज, शिक्षा अधिकार है व्यापार नहीं।
Next Article IMG 20250829 161434 29 अगस्त से घरघोड़ा ए.के. सिनेमा में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘दंतेला’ का प्रदर्शन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

Screenshot 2026 04 18 18 40 07 94 282d022627b3c6a616b39ea68b467221 scaled
💥👉घरघोडा़ कंचनपुर में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, तापमान 41 डिग्री के पार वायु गुणवत्ता बेहद खराब, AQI 204 पहुंचा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Blog April 18, 2026
spiral null 1776513197783
💥👉जनगणना-2027: कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं ऑनलाईन फॉर्म भरकर नागरिकों को किया प्रेरित 💥👉जिले के नागरिकों से डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील स्व-गणना में 30 अप्रैल तक घर बैठे ऑनलाइन भरें जानकारी
Blog April 18, 2026
IMG 20260418 165725
💥👉डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित
Blog April 18, 2026
IMG 20260227 WA0000
महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा
Blog April 18, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?