BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बगमुड़ा तालाब में सफाई अभियान शुरू – नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की घोषणा हुई पूरी, स्थानीय लोग बोले- वर्षों बाद हो रही पहल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बगमुड़ा तालाब में सफाई अभियान शुरू – नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की घोषणा हुई पूरी, स्थानीय लोग बोले- वर्षों बाद हो रही पहल

Basant Ratre
Last updated: August 28, 2025 7:34 am
Basant Ratre 85 Views
Share
3 Min Read
IMG20250827113445 scaled
oplus_262176
SHARE

घरघोड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की घोषणा अब हकीकत में बदलती दिखाई दे रही है। नगर की जीवनदायिनी बगमुड़ा तालाब की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से उपेक्षित तालाब जलकुंभी और गाद से पट चुका था, जिससे पानी दूषित हो रहा था और तालाब की सुंदरता भी प्रभावित हो रही थी।

1000082219
oplus_262176

नगर पंचायत की टीम पार्षद, अनिल लकड़ा, विमला जोल्हे, श्याम भोजवानी,संजय डोंडे,बैतल राठिया, उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी द्वारा बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। तालाब में फैली जलकुंभी को हटाने के लिए मजदूरों की टोली लगातार मेहनत कर रही है।

1000082291
oplus_262176

इस अभियान की प्रगति पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी खुद नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि “बगमुड़ा तालाब नगर का गौरव है। इसके संरक्षण व सौंदर्यीकरण की दिशा में यह पहला कदम है। तालाब की नियमित साफ-सफाई के साथ-साथ इसके चारों ओर बैठने की व्यवस्था, घाटों का मरम्मत कार्य और प्रकाश व्यवस्था की भी योजना बनाई जा रही है।

1000081476
oplus_262176

”स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान की शुरुआत पर खुशी जताई है। पार्षद तिलेश्वर पैकरा ने कहा कि “बगमुड़ा तालाब से कई बस्तियों की निस्तारी का काम आता है जलकुंभी हटने से पानी का उपयोग आसान होगा और तालाब फिर से जीवंत नजर आएगा।

” वहीं पार्षद भोलु उरांव ने कहा कि “वर्षों से तालाब की स्थिति बिगड़ती जा रही थी, अब लग रहा है कि नगर पंचायत इस ओर गंभीरता से कदम बढ़ा रही है।”सफाई अभियान के साथ-साथ तालाब में जलभराव की स्थायी व्यवस्था, सीवेज निस्तारण और किनारों पर वृक्षारोपण जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं।

नगर पंचायत का मानना है कि इन प्रयासों से बगमुड़ा तालाब न केवल स्वच्छ और सुरक्षित जल का स्रोत बनेगा बल्कि यह नगरवासियों के लिए प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र भी बनेगा।

नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि इसी तरह तालाब की देखभाल होती रही तो आने वाले वर्षों में बगमुड़ा तालाब अपनी पुरानी पहचान और गरिमा फिर से हासिल कर लेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250827 WA0045 छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, घरघोड़ा ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी गठित 👉लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने शैलेश शर्मा, उपाध्यक्ष बने सुनील जोल्हे और मुरलीधर गुप्ता, सचिव बने बसंत रात्रे
Next Article IMG 20250827 WA0038 निजी स्कूलों की मनमानी पर भीम आर्मी का हल्ला बोल – गरीब अभिभावकों के हक़ की लड़ाई तेज, शिक्षा अधिकार है व्यापार नहीं।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260511 WA0011
💥👉जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार का आरोप, नगर पंचायत सीएमओ के खिलाफ एसडीएम से की गई शिकायत
Blog May 11, 2026
IMG 20260510 WA0010
Indo-US ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में जारी न्याय सत्याग्रह में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग की सक्रिय सहभागिता
Blog May 10, 2026
माँ – ईश्वर का सबसे खूबसूरत रूप — ममता जायसवाल
Blog May 9, 2026
IMG 20260509 074502
💥👉सुशासन तिहार 2026: घरघोड़ा जनपद के 42 ग्राम पंचायतों में लगेगा जन समस्या निवारण शिविर, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
Blog May 9, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?