BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : आईगॉट कर्मयोगी का बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण 20 फरवरी को
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : आईगॉट कर्मयोगी का बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण 20 फरवरी को

Basant Ratre
Last updated: February 19, 2026 3:36 pm
Basant Ratre 51 Views
Share
2 Min Read
SHARE

अधिकारियों की कार्यक्षमता होगी और सशक्त

जगदलपुर, 19 फरवरी 2026सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 20 फरवरी को पूर्वाह्न 11: 30 बजे से 12:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार जगदलपुर में बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई है।

कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में राज्य स्तर से सुश्री अंजू सिंह अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं नोडल अधिकारी आईगॉट कर्मयोगी द्वारा अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान आईगॉट प्लेटफॉर्म पर पंजीयन, कोर्स चयन, अनिवार्य एवं विभागीय पाठ्यक्रमों की जानकारी, प्रगति मॉनिटरिंग तथा क्षमता निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर बस्तर सहित बस्तर जिले के सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं बस्तर संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

संबंधित जिलों के नोडल अधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधि भी प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करेंगे। उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग हेतु प्रेरित करना, उनकी कार्यकुशलता एवं दक्षता में वृद्धि करना तथा शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को गति प्रदान करना है।

यह पहल कर्मयोगी अवधारणा के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों में निरंतर अधिगम की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे सुशासन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमसीबी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में मलेरिया व टीबी उन्मूलन हेतु दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
Next Article जगदलपुर : आड़ावाल में जल प्रबंधन और स्वच्छता कार्यों का धरातल पर अवलोकन कर यूनिसेफ ने की सराहना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?