BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए बस्तर जिला प्रशासन मुस्तैद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : सीजीपीएससी उप निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा के लिए बस्तर जिला प्रशासन मुस्तैद

Basant Ratre
Last updated: July 2, 2026 4:29 pm
Basant Ratre 26 Views
Share
2 Min Read
SHARE

जुलाई को 6 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 2104 अभ्यर्थी

जगदलपुर, 2 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सूबेदार, उप निरीक्षक कैडर और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस महत्वपूर्ण परीक्षा का आयोजन रविवार 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक के निर्धारित समय में किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए बस्तर जिले में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां इस बार कुल 2,104 परीक्षार्थी शामिल होकर अपनी किस्मत आजमाएंगे।

बस्तर जिले में परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय जगदलपुर में 6 प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इन केंद्रों में सबसे अधिक 450 अभ्यर्थी शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (धरमपुरा) में परीक्षा देंगे। इसके अतिरिक्त पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल (धरमपुरा) में 304 परीक्षार्थी और शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय (शांति नगर) में 300 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।

शहरी क्षेत्र के अन्य प्रमुख केंद्रों में शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (गोल बाजार) को भी शामिल किया गया है, जहां 350 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

वहीं पुराना गीदम नाका स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंबर 2 में 400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 300 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

प्रशासन ने सभी केंद्र प्रभारियों को सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कड़े निर्देश जारी किए हैं, वहीं परीक्षार्थियों से भी अपील की गई है कि वे तय समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : जगदलपुर में महा-रोजगार मेला, 1595 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Next Article अम्बिकापुर : शिक्षा विभाग के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आज
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026
spiral null 1787620889090
जिस मोबाइल के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, वही फोन लौटाकर रायगढ़ पुलिस ने चेहरे पर लौटा दी मुस्कान
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?