BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलौदाबाजार : भौतिक सत्यापन उपरांत ही टोकन अनुसार किसानों से धान खरीदी हो -कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलौदाबाजार : भौतिक सत्यापन उपरांत ही टोकन अनुसार किसानों से धान खरीदी हो -कलेक्टर

Basant Ratre
Last updated: January 20, 2026 5:25 pm
Basant Ratre 28 Views
Share
2 Min Read
SHARE

बिचौलियों पर सख़्ती से कार्यवाही करने के निर्देश,कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

बलौदाबाजार,20 जनवरी 2026

कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने समर्थन मूल्य में धान खरीदी की समीक्षा करते हुए दूसरे और तीसरे टोकन में धान का भौतिक सत्यापन पारदर्शितापूर्वक कराने के उपरांत ही किसानों से धान खरीदी करने तथा बिचौलियों पर सख़्ती से कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण कार्य है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में अब तक सुचारु रूप से धान खरीदी संचालित हो रही है।

अंतिम 10 दिनों में बिचौलिए अवैध धान खपाने की कोशिश करेंगे जिसे नाकाम करना है। उन्होंने कहा कि सत्यापन में धान नहीं मिलने पर टोकन निरस्त कराएं।

इसीतरह कम धान होने पर रकबा समर्पण कराएं। उन्होंने एसआईआर अंतर्गत नो मैपिंग, लॉजिकल रीजनिंग एवं अन्य प्रकार के दावा -आपत्ति की सुनवाई नियमानुसार एवं तय समय पर पूरा करने सभी एईआरओ को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने राजस्व प्रकारणो की समीक्षा करते हुए कहा कि 1 से 5 वर्ष के लंबित प्रकारणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये। इसी तरह अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि प्रारकणों का तेजी से निराकरण करने कहा।

कोर्ट नियमित रूप से लेने के निर्देश भी दिये।इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपी ग्राम्स, कलेक्टर जनदर्शन, समय -सीमा से सम्बधित आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये।बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सूरजपुर : हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का सफल निःशुल्क उपचार, सीएमएचओ ने किया गृह भ्रमण
Next Article दंतेवाड़ा : बालिका सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
Blog February 22, 2026
अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
Blog February 22, 2026
रायगढ़ : राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
Blog February 22, 2026
IMG 20260222 WA0012 scaled
सांस्कृतिक स्वाभिमान का शंखनाद, पंडरिया में 165 आदिवासी नागरिकों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया सम्मान
Blog February 22, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?