BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : बालिका सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : बालिका सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Basant Ratre
Last updated: January 20, 2026 5:32 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा, 20 जनवरी 2026

जिले में बालिका दिवस को केंद्र में रखकर 16 से 23 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण सप्ताह के तहत स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल कसोली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार मिशन सशक्तिकरण की मिशन समन्वयक सरिता देशमुख ने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना तथा नोनी सुरक्षा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के सहयोग से पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें चयनित प्रतिभागियों को 24 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय बालिका दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

इसी क्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की उपयोगिता तथा महिला उत्पीड़न अधिनियम 2013 के प्रावधानों के बारे में उपस्थित छात्राओं को अवगत कराया गया। एक ही छत के नीचे उपलब्ध अल्पकालिक आश्रय, परामर्श, चिकित्सा, विधिक तथा पुलिस सहायता की जानकारी भी साझा की गई।

महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भूमिका बताते हुए टीम ने बालिकाओं को आपात स्थितियों में इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 पर भी विस्तृत चर्चा हुई। काउंसलर शशिकांत झा ने बताया कि लड़के की न्यूनतम विवाह आयु 21 वर्ष और लड़की की 18 वर्ष है। निर्धारित आयु से पूर्व विवाह करना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

उपस्थित बालिकाओं को एनीमिया से बचाव, संतुलित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और मासिक धर्म संबंधी महत्वपूर्ण बातें भी समझाई गईं।

मिशन वात्सल्य, महिला सशक्तिकरण विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर और चाइल्डलाइन के संयुक्त प्रयास से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत छात्राओं में जागरूकता लाने का प्रयास सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक सरिता देशमुख, संरक्षण अधिकारी रवि शंकर सनद, काउंसलर शशिकांत झा, चाइल्डलाइन समन्वयक गोपीचंद तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बलौदाबाजार : भौतिक सत्यापन उपरांत ही टोकन अनुसार किसानों से धान खरीदी हो -कलेक्टर
Next Article दंतेवाड़ा : ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस’ घोषित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026
श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d