BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलौदाबाजार : कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को प्रदान किए सहायक उपकरण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलौदाबाजार : कलेक्टर ने दिव्यांगजनों को प्रदान किए सहायक उपकरण

Basant Ratre
Last updated: July 1, 2026 7:23 pm
Basant Ratre 43 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1782913093 75392038cd9a825d228b

बलौदाबाजार,1 जुलाई 2026

जिले में दिव्यांगजनों को सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को तीन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए। बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम खम्हरिया निवासी 31 वर्षीय युवक रवींद्र कुमार घृतलहरे को श्रवण यंत्र, कसडोल विकासखण्ड के ग्राम खर्वे निवासी कुमारी लक्ष्मी नवरंगे को व्हीलचेयर तथा पलारी विकासखण्ड के ग्राम ओडान निवासी 27 वर्षीय युवक उत्तम कुमार साहू को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। उत्तम कुमार साहू की माता श्रीमती खेमिन साहू ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही सुनने और बोलने में परेशानी का सामना कर रहा था, जिससे दैनिक जीवन में काफी कठिनाइयां आती थीं।

उन्होंने कहा कि श्रवण यंत्र मिलने से अब उनके बेटे को काफी राहत मिलेगी और उसकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को मिल रही इस मदद से परिवारों को बड़ी सहायता मिल रही है। कलेक्टर शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article बेमेतरा : सहकारिता की पहल से बेमेतरा में खेती को मिली नई उड़ान, ड्रोन से 7 मिनट में हुआ एक एकड़ में उर्वरक छिड़काव
Next Article बलौदाबाजार : 14 ग्राम पंचायतों में सेवा सेतु केन्द्र संचालक हेतु आवेदन 17 जुलाई तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?