BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: एमसीबी : तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने राष्ट्रीय मिशन के तहत वैल्यू चेन पार्टनर हेतु आवेदन आमंत्रित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

एमसीबी : तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने राष्ट्रीय मिशन के तहत वैल्यू चेन पार्टनर हेतु आवेदन आमंत्रित

Basant Ratre
Last updated: April 21, 2025 3:28 pm
Basant Ratre 69 Views
Share
2 Min Read
SHARE

एमसीबी/21 अप्रैल 2025मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (National Mission on Edible Oil-Oilseed) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य एफपीओ (FPO) एवं सहकारी समितियों से वैल्यू चेन पार्टनर (VCP) बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों के चयन से लेकर मृदा परीक्षण, बीज वितरण, फसल प्रदर्शन, प्रशिक्षण, फार्म स्कूल संचालन, सलाहकार सेवाओं का प्रसार और अंत में उत्पाद के मूल्य संवर्धन व विपणन तक की संपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता की जिम्मेदारी इन्हीं पार्टनरों को सौंपी जाएगी। इन कार्यों के संचालन हेतु पात्र संस्थाओं को योजना में निर्धारित प्रावधानानुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। वैल्यू चेन पार्टनर बनने के लिए इच्छुक एफपीओ अथवा सहकारी समितियों को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। इसमें कम्पनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के तहत पंजीकरण संबंधित जिले में कम से कम तीन वर्षों का कार्यानुभव संस्था में न्यूनतम 200 पंजीकृत कृषकों की भागीदारी, पिछले तीन वर्षों में औसत वार्षिक कारोबार नौ लाख रुपए से अधिक और किसानों द्वारा संस्था में कम से कम तीन लाख रुपए की इक्विटी निवेश की अनिवार्यता शामिल है। ऐसी संस्थाएं जो उपरोक्त सभी मापदंडों को पूरा करती हैं, वे 23 अप्रैल 2025 को सायं 5:30 बजे तक कार्यालय उप संचालक कृषि, बंगला स्कूल, इंदिरा गांधी पार्क के पास, झगराखांड, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पते पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article मोहला : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला में विश्व लीवर दिवस मनाया गया
Next Article एमसीबी : “मिशन वात्सल्य” बाल संरक्षण इकाई में भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि 1 मई तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?