BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन.

Basant Ratre
Last updated: January 25, 2025 5:53 pm
Basant Ratre 107 Views
Share
3 Min Read
SHARE

मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानितअम्बिकापुर 25 जनवरी 2025राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी को सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री गिरीश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संभागायुक्त श्री दुग्गा ने दीप प्रज्जवलन कर की।संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि भारत देश अपने लोकतंत्र के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि हमें जो मतदान का अधिकार मिला है, उसपर गर्व होना चाहिए। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कहा कि पिछले चुनावों में सरगुजा जिले में वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि हुई है। यह आप सबके सहयोग से सम्भव हो पाया है। उन्होंने इस हेतु सभी को शुभकामनाएं दीं तथा आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में सहभागिता निभाने सभी को प्रेरित किया।कार्यक्रम में निर्वाचनों में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुंड्रा से बीएलओे श्रीमती सुनीता यादव, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अम्बिकापुर से श्रीमती प्रतिभा गोलदार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर से श्रीमती हेमतारा को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाने पर सरस्वती महाविद्यालय अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक श्रीमती रानी रजक एवं संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक श्रीमती पूजा दुबे को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 46 कैम्पस एंबेसडर एवं 25 नोडल प्राध्यापक सम्मानित हुए। वहीं नवीन मतदाताओं को एपिक कार्ड प्रदान किया गया।मतदाता जागरूकता की ली गई शपथ-इस दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गई।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article मोहला : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने दिलाई गई शपथ.
Next Article सक्ती : 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के फाइनल रिहर्सल का हुआ आयोजन.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?