BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : विष्णुदेव साय के सुशासन में आघनिया बाई को मिला सहारा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : विष्णुदेव साय के सुशासन में आघनिया बाई को मिला सहारा.

Basant Ratre
Last updated: December 7, 2024 5:06 pm
Basant Ratre 119 Views
Share
3 Min Read
SHARE

महतारी वंदन योजना ने बदल दी जिंदगीकवर्धा, 7 दिसंबर 2024कवर्धा विकासखंड के छोटे से गांव लिमो में रहने वाली 60 वर्षीय आघनिया बाई का जीवन कठिनाइयों और संघर्षों की मिसाल है। लगभग एक दशक पहले उनके पति का निधन हो गया, जिससे परिवार की समस्त जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। यह दौर उनके लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना उनके जीवन में एक नई उम्मीद बनकर आई। जिससे परिवार को नया आर्थिक सहारा मिला। अब आघनिया बाई का परिवार खुशी से अपना जीवन बिता रहे है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आघनिया बाई और उनकी बहू को हर महीने एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी है। इस सहयोग ने न केवल उनके घर के खचों को संभालने में मदद की, बल्कि खेती के लिए भी अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए। आर्थिक सहायता मिलने के बाद आघनिया बाई ने अपनी दो एकड़ जमीन पर खेती को बेहतर तरीके से प्रारंभ किया। अच्छी बीज और खाद का उपयोग करते हुए उन्होंने धान की खेती को नयी दिशा दी। परिणामस्वरूप उनकी फसल में सुधार हुआ और परिवार की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे स्थिर होने लगी। आघनिया बाई बताती हैं कि संसाधनों की कमी और आर्थिक तंगी के कारण दो एकड़ जमीन पर खेती करना और परिवार का पालन-पोषण करना पहले असंभव सा कार्य लगता था। उनके बेटे ने मजदूरी का सहारा लिया, लेकिन उसकी कमाई से परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही थीं। दिन-ब-दिन बिगड़ती स्थिति ने परिवार को हताश कर दिया था। ऐसे में महतारी वंदन योजना उनके लिए संजीवनी सिद्ध हुई। आघनिया बाई बताती है कि मेरे पति के जाने के बाद जीवन बहुत कठिन हो गया था। कई बार तो ऐसा लगता था कि सब कुछ खत्म हो गया है। लेकिन सरकार की इस योजना ने हमें फिर से जीने का हौसला दिया। आज उनका बेटा मजदूरी के साथ खेती में भी सहयोग करता है। उनकी मेहनत और सरकार की मदद से परिवार की फसल बेहतर हो रही है और घर का गुजारा सुचारू रूप से चल रहा है। आघनिया बाई मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं यह योजना हमारे जीवन को नई रौनक देने वाली साबित हुई है। आघनिया बाई का संघर्ष और साहस यह प्रमाणित करता है कि सही समय पर मिली सहायता किसी के जीवन को पूरी तरह बदल सकती है। उनके प्रयास और शासन की योजना के सहयोग से उनका परिवार अब आत्मनिर्भर हो रहा है। उनका यह सफर न केवल उनके गांव लिमो बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article धमतरी : विकासखण्ड स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ.
Next Article कवर्धा : गुरूघासीदास लोक कला महोत्सव कार्यक्रम के लिए आवेदन 11 दिसंबर तक.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम
कवर्धा August 15, 2026
पुष्प, हरियाली और लोकपरंपराओं के बीच गूंजा नारी शक्ति का संदेश
राजधानी August 14, 2026
spiral null 1786713256307
घरघोड़ा में लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर 14 अगस्त को हाईस्कूल ग्राउंड से जयस्तंभ चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तक हुए शामिल
घरघोडा़ रायगढ़ August 14, 2026
विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक
कवर्धा August 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?